Menu
blogid : 26149 postid : 1650

विश्व जनसंख्या दिवस : दुनिया का सबसे छोटा देश जहां रहते हैं सिर्फ 1000 नागरिक, खूबसूरती में कई बड़े देशों को देता है टक्कर

सोचिए! आपके घर में चार छोटे कमरे हैं और रहने वाले सदस्यों की संख्या पांच हैं, ऐसे में एक व्यक्ति को एडजेस्ट करना फिर भी आसान होगा लेकिन अगर सदस्यों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 8-10 तक जा पहुंचेगी, तो आपको एडजेस्ट करने में परेशानी होगी। कुछ ऐसा ही हाल देश का भी है, जहां क्षेत्रफल सीमित है लेकिन जनसंख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं बात करें, सीमित संसाधनों की तो जनसंख्या बढ़ने से उनका दोहन भी बढ़ता जाएगा और एक समय बाद वो खत्म हो जाएंगे। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम अपने स्तर से जनसंख्या कंट्रोल करने की कोशिश करें। जनसंख्या नियत्रंण करके आने वाले समय की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
दुनिया के सबसे छोटे देश में, जनसंख्या उसके क्षेत्रफल से भी कम है जिसके उस देश में परेशानी काफी कम है। आइए, एक नजर दुनिया के सबसे कम जनसंख्या वाले देश की खास बातें जानते हैं-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal11 Jul, 2019

 

 

 

दुनिया का सबसे छोटा देश- वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा पूरी तरह स्वतंत्र देश है। 7 जून, 1929 को यह एक संप्रभु देश बना था। यह इटली के रोम शहर में बसा एक देश है। यहां की मातृ भाषा लैटिन है। यहां की आबादी एक हजार से भी कम है। वेटिकन सिटी की अपनी करंसी है जो इटली में भी मान्य है। वेटिकन के पास अपनी सेना भी है।

 

 

आपके मुहल्ले से भी छोटा देश होगा
वेटिकन सिटी आपके गांव या मोहल्ले से भी छोटा है। इसका क्षेत्रफल 0.44 स्क्वेयर किलोमीटर या 440 स्क्वेयर मीटर है। विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वेटिकन अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है।

 

 

कैसी है यहां की शासन व्यवस्था
वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन के प्रेजिडेंट को नियुक्त करता है। आमतौर पर प्रेजिडेंट कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है। वेटिकन सिटी के पास अपना रेडियो स्टेशन, डाक टिकट और रेलवे स्टेशन है। रेडियो स्टेशन वेटिकन गार्डन के टावर के अंदर स्थित है और यह स्टेशन लगभग 20 भाषाओं में दुनिया भर में प्रसारण करता है। वेटिकन सिटी के रेलवे स्टेशन को 1930 में बनाया गया था। इसका इस्तेमाल वेटिकन के नागरिकों से ज्यादा टूरिस्ट करते हैं।

 

 

कितनी है जनसंख्या
साल 2017 में हुई जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 1000 थी। वेटिकन के बारे में सुनकर अगर आपका दिल भी यहां घूमने का करने लगा है, तो आप यहां घूम सकते हैं लेकिन अगर आपके मन में यहां बसने का ख्याल आता है, तो इस ख्याल को अपने मन से निकाल दीजिए क्योंकि यहां बसने के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ती है।…Next

 

Read More :

मुकेश अंबानी के बच्चे 5 रूपए पॉकेटमनी लेकर जाते थे स्कूल, पत्नी नीता को रेड लाइट पर कार रोककर किया था प्रपोज

सबको हंसाते-हंसाते वोट लूट ले गए कॉमेडियन वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की, जीता यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव

हनुमान जयंती : रामभक्त हनुमान को क्यों कहते हैं अजर-अमर, जानें किसने दिया था उन्हें यह वरदान

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh