Menu
blogid : 26149 postid : 1388

1000 लोगों की जनसंख्या वाला दुनिया का सबसे छोटा देश, जिसे आज के दिन मिली थी पहचान

दुनिया में ऐसी कितनी ही दिलचस्प जगहें हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जान पाते। इन जगहों को देखकर या इनके बारे में सुनकर हर कोई इसे अजूबा ही कहेगा। आज हम आपको ऐसे ही एक देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आज के दिन ही पहचान मिली थी।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal7 Jun, 2019

 

 

 

दुनिया का सबसे छोटा देश- वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा पूरी तरह स्वतंत्र देश है। 7 जून, 1929 को यह एक संप्रभु देश बना था। यह इटली के रोम शहर में बसा एक देश है। यहां की मातृ भाषा लैटिन है। यहां की आबादी एक हजार से भी कम है। वेटिकन सिटी की अपनी करंसी है जो इटली में भी मान्य है। वेटिकन के पास अपनी सेना भी है।

 

 

आपके मुहल्ले से भी छोटा देश होगा
वेटिकन सिटी आपके गांव या मोहल्ले से भी छोटा है। इसका क्षेत्रफल 0.44 स्क्वेयर किलोमीटर या 440 स्क्वेयर मीटर है। विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वेटिकन अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है।

 

 

कैसी है यहां की शासन व्यवस्था
वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन के प्रेजिडेंट को नियुक्त करता है। आमतौर पर प्रेजिडेंट कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है। वेटिकन सिटी के पास अपना रेडियो स्टेशन, डाक टिकट और रेलवे स्टेशन है। रेडियो स्टेशन वेटिकन गार्डन के टावर के अंदर स्थित है और यह स्टेशन लगभग 20 भाषाओं में दुनिया भर में प्रसारण करता है। वेटिकन सिटी के रेलवे स्टेशन को 1930 में बनाया गया था। इसका इस्तेमाल वेटिकन के नागरिकों से ज्यादा टूरिस्ट करते हैं।

 

 

कितनी है जनसंख्या
साल 2017 में हुई जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 1000 थी। वेटिकन के बारे में सुनकर अगर आपका दिल भी यहां घूमने का करने लगा है, तो आप यहां घूम सकते हैं लेकिन अगर आपके मन में यहां बसने का ख्याल आता है, तो इस ख्याल को अपने मन से निकाल दीजिए क्योंकि यहां बसने के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ती है।…Next

 

Read More :

जिन लोगों के लिए 16 सालों तक अनशन पर रही इरोम शर्मिला, वही उनकी प्रेम कहानी के ‘विलेन’ बन गए

चुनावी रैली में घुस आए सांड ने मचाया उत्पात, आंधे घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा अखिलेश का हेलीकॉप्टर : देखें वीडियो

Avengers Endgame: गूगल पर Thanos चुटकी में गायब कर रहा है सर्च रिजल्ट, आप खुद ट्राई करके देख लीजिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh