दुनियाभर में सांपों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन, एक ऐसा हरे रंग का सांप है जो धरती के गिने चुने हिस्सों में ही पाया जाता है। यह सांप देखने में बेहद क्यूट और प्यारा लगता है, लेकिन यह इतनी तेज गति से शिकार पर हमला करता है या डसता है कि इसे ऐसा करते देख पाना बेहद मुश्किल है। खास बात ये है कि इसे दुनियाभर के तमाम सांपों की तुलना में पकड़ना बेहद मुश्किल है।
विंडसर नेचर पार्क में दिखे मलायन ग्रीन स्नेक
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के विंडसर नेचर पार्क में मलायन ग्रीन सांपों को हाल के दिनों विचरण करते देखा गया है। यह सांप अपनी विशेष बनावट और हरे रंग की वजह से जीव प्रेमियों के लिए कौतूहल का विषय बने रहते हैं। कहा जाता है कि यह सांप दुनियाभर के तमाम सांपों की तुलना में क्यूट और खूबसूरत होता है।
ऐसे डसते हैं कि पता भी नहीं चलता
ओरियंटल विपस्नेक के नाम से भी मशहूर इन हरे सांपों को सबसे फुर्तीला और तेज माना जाता है। जीव विज्ञानियों के अनुसार मलायन हरे सांप इतनी तेज गति से शिकार पर हमला करते हैं कि इसे देख पाना बेहद मुश्किल काम है। यह सांप आदमी को इस तरह डसते हैं कि महसूस तक नहीं होता। कम जहरीले होने के बावजूद इनका जहर मानव के लिए बेहद खतरनाक होता है।
पतली डाल की तरह लंबे और पत्ती की तरह होता है मुंह
दुनियाभर में इस सांप की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन, मलायन ग्रीन स्नेक या ओरियंटर विपस्नेक सिर्फ मलेशिया, समुत्रा, जावा के इलाकों में ही पाया जाता है। बेहद पतला और लंबा होने के चलते यह शिकार पर मजबूत पकड़ बनाता है। पेड़ों पर रहने वाले इन सापों की बनावट हूबहू पेड़ की पत्तियों जैसी होती है। इनका शरीर किसी पेड़ की डाली की तरह पताल और मुंह पत्ती की शक्ल का होता है। इनकी फुर्ती और तेजी के चलते इनका पकड़ा दुनिया के तमाम सांपों की तुलना में सबसे मुश्किल होता है।
भारत में भी हैं उड़ने वाले हरे सांपों की प्रजातियां
हरे रंग के सांपों की अन्य मिलीजुली प्रजातियां भारत के बंगाल और असम राज्यों में भी पाई जाती हैं। जबकि, यह अमेरिका, श्रीलंका के जंगलों में भी पाए जाते हैं। हरे सांपों की खास बात ये है कि यह पेड़ों पर रहने के कारण उड़ना भी जानते हैं। कई बार ये अपने शिकार को पकड़ने के लिए एक डाल से दूसरी डाल पर उड़कर भी जाते हैं। भारत में पाए जाने वाले हरे सांपों का रंग हल्का पीला भी होता है। इन्हें फ्लाई स्नेक भी कहते हैं।
Read More :
पाकिस्तान में कैद हाथी ने कोर्ट से जीत ली आजादी की लड़ाई, अब कंबोडिया के जंगलों में स्वतंत्र जिएगा
रोज टूथब्रश नहीं करते हैं तो खतरे में है आपकी जिंदगी, 20 साल की रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे
अश्लील वीडियो देखते हैं तो हो जाएं सावधान, खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे लोग, रिसर्च में खुलासा
मधुमक्खियों में फैल रही महामारी, रिसर्च में खुलासा- खतरे में हैं दुनियाभर की मधुमक्खियां
दूषित भोजन दे रहा 200 से ज्यादा बीमारियां, कई तो कोरोना से भी खतरनाक
6 करोड़ लोगों पर लटकी गरीबी की तलवार, विश्वबैंक के खुलासे से दुनियाभर में चिंता बढ़ी
35 देश अपने ही बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बने, अफगानिस्तान समेत एशिया के कई देश लिस्ट में
Read Comments