Menu
blogid : 26149 postid : 160

इन देशों में पानी से भी सस्ता है पेट्रोल, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

पेट्रोल है तो हम है ऐसा इसिलए क्योंकि अधिकतर गाड़ियां पेट्रोल से ही चलती हैं। आए दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तेलों के दाम बढ़ते घटते हैं भारत में तेलों की कीमत आसमान छू रही है। देश में अब पिछले साल पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना तय की जा रही हैं औऱ इसका असर भी देखे को मिल रहा है, हर दिन पेट्रेल के दाम नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। अगर आज की बात करें तो पेट्रोल भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 76.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.82 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। ऐसे में चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां पेट्रोल के दाम बेहद कम हैं, जिस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 May, 2018

 

 

1. वेनेजुएला

इस देश के तो क्या कहने यहां तो तेल इतने कम में मिलता है कि आपके होश उड़ जाएंगे, इतने में तो हमें एक टॉफी भी ना नसीब हो। यहां पेट्रोल का दाम 0.01 डॉलर या 68 पैसे प्रति लीटर है जो दुनिया में सबसे सस्ता है।

 

 

 

2. कुवैत

कुवैत में करीब 10,000 करोड़ बैरल तेल भंडार हैं और यही कारण है की कुवैत में पेट्रोल बाकी देशों के मुकाबले सबसे सस्ता है। हालांकि साऊदी अरब से कुवैत में तेल की कीमत ज्यादा है। कुवैत में इस वक्त 1 लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 23.38 रुपए है।

 

 

3. सऊदी अरब

दुनिया के अमीर देशों में से एक है, इस अमीर देश में पैट्रोल 0.24 डॉलर या 16.32 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिलता है। सऊदीअरब में तेल के भण्डार भरे हैं और इसी कारण यहाँ पेट्रोल काफी सस्ता है।

 

 

4. कतर

कतर में पेट्रोल 39 सेंट प्रति लीटर मिलता है जो भारतीय मुद्रा में 24.59 रुपए प्रति लीटर होता है। कतर में तेल की कीमतें फिक्स हैं, इसमे बहुत कम उतार चढ़ाव होते हैं।

 

 

5. ईरान

दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक ईरान में पेट्रोल की कीमत करीब 19.33 रुपये लीटर है। जो कुछ देशों के मुकाबले महंगी है लेकिन भारत से सस्ती है।

 

 

6. तुर्कमेनिस्तान

पेट्रोल की कीमत की बात की जाए और तुर्कमेनिस्तान का ज़िक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे मध्य एशिया के देश भी तेल के भण्डार हैं और इसी कारण तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल की कीमत बहुत कम है, तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल की 0.29 डॉलर या 19.72 रुपए प्रति लीटर है।

 

 

7. अल्जीरिया

उत्तरी अफ्रीका में राजनीतिक उथल पुथल और कच्चे तेल में आई गिरावट के चलते वहां के देश काफी प्रभावित हुए हैं लेकिन फिर भी के अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमत है करीब 31 सेंट प्रति लीटर यानि करीब 20 रुपये लीटर।

 

 

पांच ऐसे देश जहां पेट्रोल सबसे ज़्यादा महंगा है-

1. हांगकांग (1.93 डॉलर या 131 रुपए प्रति लीटर)

2. नॉर्वे (1.86 डॉलर या 126 रुपए प्रति लीटर)

3. आइसलैंड (1.75 डॉलर या 119 रुपए प्रति लीटर)

4. ग्रीस (1.65 डॉलर या 112 रुपए प्रति लीटर)

5. डेनमार्क (1.63 डॉलर या 111 रुपए प्रति लीटर)

 

 

हर देश में पेट्रोल की क़ीमतें विभिन्न प्रकार के टैक्स और वहां मिलने वाली सब्सिडी के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय क़ीमतों का भी दामों पर सीधा असर पड़ता है।…Next

 

 

Read More:

100 लग्जरी कारें और 12 हजार की सिगरेट पीता है किम जोंग, चीयरलीडर से की है शादी

हॉलीवुड जाने के बाद बॉलीवुड की ये 6 फिल्में ठुकरा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा!

पाकिस्तान में बैन हैं भारतीय टीवी के ये 7 मशहूर सीरियल और शोज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh