Menu
blogid : 321 postid : 1389224

20 घर और 700 कारों के मालिक हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, जीते हैं ऐसी लग्जरी लाइफ

दुनिया के सबसे बड़े देश रूस की कमान एक बार फिर व्‍लादिमीर पुतिन के हाथ में आ गई है। 65 वर्षीय पुतिन का बतौर रूसी राष्‍ट्रपति यह चौथा कार्यकाल होगा, वह 2024 तक सत्‍ता पर काबिज रहेंगे। व्‍लादिमीर पुतिन पहली बार वर्ष 2000 में रूस के राष्‍ट्रपति बने थे। पुतिन अपने काम करने के तीरकों के लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं इसके साथ ही चर्चा होती है उनके लग्जरी लाइफ स्टाइल की जिसके स्टाइल की दुनिया दीवानी है। फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भी उन्हें स्थान मिला है। एक रिर्पोट में दावा किया गया है कि पुतिन दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में से एक हैं और उनके पास करीब 13,00,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

 

PTINS

 

20 घर के मालिक हैं पुतिन

जी हां! पुतिन के पास करीब 20 आलीशान घर हैं, उनके पास यूरोप में कई घर हैं। फिनलैंड, मास्को दक्षिण-पूर्वी यूरोप के ब्लैक सी कोस्ट सहित 20 घरों के मालिक हैं पुतिन। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक उनका एक बंगला जो बन रहा है उसकी कीमत 750 मिलियन डॉलर है।

 

World Richest President

 

लाइफस्टाइल पर 15,352 करोड़ रुपए खर्च करते हैं

पुतिन दुनिया के सबसे ताकवतर राष्ट्रपति माने जाते हैं. ऐसे में जाहिर है कि वो खुद को शाही दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। एक रिर्पोट के अऩुसार वो अपनी लाइफस्टाइल पर करीब 15,352 करोड़ यानि (2.5 बिलियन डॉलर्स) खर्च करते हैं। 64 की उम्र में खुद को फिट रखने के लिए पुतिन कई तरह के गेम्स खेलते हैं, पुतिन अच्छे रेस्लर और पायलट भी हैं।

 

putin life

 

 

शिकार का शौक रखते हैं

पुतिन उन नेताओं में एक हैं, जो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे शौक के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने खाली वक्त में जंगलों में शिकार करने भी जाते हैं। पुतिन को खतरनाक स्टंट के लिए भी जाना जाता है। अगस्त 2010 में पुतिन ने वेस्टर्न रशिया में लगी आग से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला था, उन्होंने विमान से आग बुझाने का काम भी किया।

 

Hunting putin

 

58 एयरक्राफ्ट के मालिक हैं

राष्ट्रपति पुतिन के पास एक-दो नहीं, बल्कि कुल 58 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें 15 हेलिकॉप्टर भी शामिल है, पुतिन के Ilyushin Il-96 एयरक्राफ्ट का एक मॉडल है। कहा जाता है कि इसके टॉयलेट में पुतिन ने करीब 4 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

 

putin aircraft

 

लग्जरी कार और याट्स के मालिक हैं

एयरक्राफ्ट के साथ ही पुतिन को कारों का भी बेहद शौक है, इसलिए उनके पास 700 अल्ट्रा लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनके पास दुनिया की कई महंगी और नायाब कारें हैं। 58 एयरक्राफ्ट और 700 कारों के मालिक पुतिन के पास करीब 4 याट्स भी हैं जिनमें से एक उन्हें रूस के अरबपति ने गिफ्ट की थी।

 

putin cars

 

 

मार्शल आर्ट सीखें हुए हैं पुतिन

पुतिन रूसी मार्शल आर्ट सांबो के मास्टॉर हैं,  राष्ट्रपति पुतिन यह भी खुलासा किया है कि जब वे 18 वर्ष के थे तो उन्होंने जूडो सीखना शुरू किया था। पुतिन के पास ब्लैक बेल्ट है,  पुतिन जूडो चैम्पियन भी रह चुके हैं, उन्हें इसमें भी ब्लैक बेल्ट मिला है।

 

 

पुतिन 9वें सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले लीडर है, उनकी कुल सैलरी 85 लाख रुपये है। पुतिन के व्यक्तिगत जीवन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है। रूसी मीडिया में कभी उनके परिवार की फोटो भी नहीं आई है। पुतिन की बेटी दो बेटियां हैं मारिया पुतिन और टेकटरिना।...Next

 

 

Read More:

…तो राज्यसभा में बहुमत से दूर रहेगी बीजेपी! जानें क्या बन रहे समीकरण

जब गोरखपुर की इस सीट से चुनाव हार गए थे सीएम, गवांनी पड़ी थी कुर्सी

सियासत का स्टार्टअप स्टेट बन गया है तमिलनाडु, नई पार्टियों के साथ 3 दिग्‍गज!

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh