Menu
blogid : 321 postid : 1390402

अमर सिंह ने RSS को दान की 3 करोड़ की पैतृक संपत्ति, बुलेट पूफ्र खिड़की वाला मकान भी शामिल

राजनीति में चुनाव से अलग कई किस्से होते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस बारे में लोग अपनी-अपनी राय देने लगते हैं। राजनीति में एक अहम चेहरा अमर सिंह भी उस वक्त सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए जब उन्होंने 3 करोड़ की संपत्ति आरएसएस के नाम कर दी। सबसे खास बात ये कि अमर सिंह की ये पुश्तैनी संपत्ति थी।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal21 Feb, 2019

 

 

पिता की याद में दान की संपत्ति, 3 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की दान
अपनी पुश्तैनी जमीन और मकान राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती को दान कर दी। अमर सिंह की यह संपत्ति आजमगढ़ के लालगंज तहसील के तरवां क्षेत्र में स्थिति थी। लालगंज तहसील के उप निबंधक सुनील कुमार के अनुसार अमर सिंह की इस संपत्ति की सरकारी मालियत 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार है। अमर सिंह ने कहा कि वह अपनी संपत्ति अपने पिता के याद में समर्पित कर रहे हैं। दान की गई संपत्ति में 10 बीघा खेत और मकान शामिल हैं।

 

 

इस संपत्ति में शामिल है बुलेटप्रूफ खिड़की और लिफ्ट
इतना ही नहीं अमर सिंह के इस घर में बुलेटप्रूफ खिड़की और लिफ्ट भी लगे थे। अमर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ की धरती मौलाना शिबली, राहुल सांकृत्यायन और कैफी आजमी जैसे लोगों की धरती रही है लेकिन अब यहां धर्म और राजनीति की गंदी राजनीति हो रही है।

 

 

पुलवामा अटैक पर भी अमरसिंह ने रखी अपनी राय
पुलवामा अटैक पर बयान देते हुए अमरसिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट देकर सेना अच्छा किया है। पहले सेना को एक गोली चलाने के लिए आदेश का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब सेना को पूरी आजादी है।…Next

 

Read More :

राजस्थान की कमान संभालेंगे अशोक गहलोत, 1980 में पहली बार बने थे सांसद : जानें खास बातें

अगर आपका वोट चोरी हो जाए तो ऐसे कर सकते हैं दुबारा वोटिंग, जानें क्या है टेंडर वोट और सेक्शन 49P

मध्यप्रदेश चुनाव : चुनावी अखाड़े में आमने-सामने खड़े रिश्तेदार, कहीं चाचा-भतीजे तो कहीं समधी में टक्कर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh