Menu
blogid : 321 postid : 1390665

अपने ससुर को सत्ता से बेदखल करके खुद सीएम बन गए थे चंद्रबाबू नायडू, 28 की उम्र में पहली बार जीता था चुनाव

चंद्रबाबू नायडू देश की राजनीति का एक ऐसा चेहरा हैं, जिसे आंध्र प्रदेश के विकास का नायक माना जाता है। राजनीति में चंद्रबाबू नायडू अपने विवादित बयानों और पाला बदलने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इन बातों के अलावा भी चंद्रबाबू के ऐसे कई पहलू हैं, जो उन्हें राजनीति का एक खास चेहरा बनाते हैं। आज उनका जन्मदिन है। आइए, जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal20 Apr, 2019

 

 

28 साल की उम्र में जीता था पहला चुनाव
चंद्रबाबू नायडू की शुरुआती स्कूली शिक्षा चंद्रागिरी और सेशापुरम में हुई। इसके बाद उन्होंने तिरुपति के एसवीआर्ट्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों से वे सामाजिक और राजनीति से जुड़े कामों में दिलचस्पी रखते थे। अपने बेहतरीन नेतृत्व क्षमता और राजनीति में रुचि के कारण वे बहुत जल्द लोकल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए। साल 1978 में उन्होंने चित्तूर सीट से विधानसभा का पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 28 साल की उम्र में वे केवल विधायक ही नहीं बने बल्कि कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री भी बने।

 

 

अपने ससुर को हटाकर खुद बन गए थे सीएम
चंद्रबाबू नायडू के राजनीतिक जीवन को उड़ान साल 1980 के बाद मिली। 1980 में उन्होंने तेलुगू फिल्म स्टार और राज्य के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी भुवनेश्वरी के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। टीडीपी में नायडू की प्रगति हुई और इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारण उनका एनटीआर का दामाद होना रहा। 1995 को वे बड़े ही नाटकीय ढंग से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1995 में नायडू ने अपने ससुर को सीएम पद से हटा दिया और खुद सीएम बन गए। नायडू ने तब आरोप लगाया था कि एनटीआर की जगह उनकी दूसरी पत्नी लक्ष्मी पार्वती शासन चला रही हैं। उन्होंने पार्टी के अंदर सास-ससुर के खिलाफ एक अलग गुट बना लिया और उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पद से एनटीआर को इस्तीफा देना पड़ा। नायडू 1 सितंबर 1995 को पहली बार राज्य के सीएम बने।

 

 

चंद्रबाबू नायडू के नाम ये रिकॉर्ड

– सबसे लंबे समय तक राज्य के सीएम रहे। वह 1995 से 2004 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
– टाइम मैगजीन की वोटिंग में वे साउथ एशियन ऑफ द ईयर चुने गए।

 

सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल चंद्रबाबू नायडू
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भरे नामांकन के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपनी पार्टी के दो अन्य उम्मीदवारों के साथ राज्य के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हैं। नायडू 668।57 करोड़ रु। के साथ तीसरे नंबर हैं।…Next

 

Read More :

‘सारे मोदी चोर’ बयान पर फंसे राहुल गांधी, मोदी ने दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

भीमराव अंबेडकर के पास थीं 32 डिग्रियां, 9 भाषाओं के थे जानकार, अंत में अपना लिया था बौद्ध धर्म

पहली बार चुनाव लड़ रहे कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पिता से 5 गुना ज्यादा अमीर, इतने करोड़ के हैं मालिक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh