Menu
blogid : 321 postid : 1389367

38 साल की हुई भाजपा, 2 से 282 सीटों तक ऐसे बढ़ता गया कारवां

भारतीय जनता पार्टी आज 38 साल की हो गई। 6 अप्रैल 1980 को इस पार्टी की शुरुआत हुई और आज यह देश की सत्‍ता पर काबिज है। ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’, ये नारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1980 में दिया था। वाजपेयी का यह सपना पूरा भी हुआ, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए पार्टी को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। भाजपा की स्‍थापना के बाद जब पार्टी ने पहली बार आमचुनाव में हिस्‍सा लिया, तो उसे मात्र दो सीटें मिलीं। मगर धीरे-धीरे भाजपा का कारवां बढ़ता गया। आइये आपको भाजपा के अभी तक के चुनावी सफर के बारे में बताते हैं।

 

 

वाजपेयी बने पार्टी के पहले अध्यक्ष

 

 

देश में आपातकाल के दौरान भारतीय जनसंघ और दूसरे राजनीतिक दलों ने महागठबंधन किया, जिससे जनता पार्टी का जन्म हुआ था। जनता पार्टी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ा और पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। मगर जनता पार्टी में आंतरिक कलह पैदा हो गई और जनता पार्टी की सरकार अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सकी। इसके बाद जनसंघ जनता पार्टी से अलग हो गई। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी का गठन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने।

 

1984 के आम चुनाव में मात्र 2 सीटों पर जीत

 

 

भाजपा के गठन के बाद, जब इस पार्टी ने पहली बार 1984 के आम चुनाव में हिस्‍सा लिया, तो इसे मात्र 2 सीटों पर जीत मिली। इसके बाद 1989 के चुनाव में 85 सीटें, 1991 के चुनाव में 120 सीटें, 1996 के चुनाव में 161 सीटें, 1998 के चुनाव में 182 सीटें, 1999 के चुनाव में 182 सीटें, 2004 के चुनाव में 138 सीटें, 2009 के चुनाव में 116 सीटें और 2014 के आम चुनाव में इस पार्टी ने 282 सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह 2 सीटों से शुरू हुआ भाजपा का कारवां बढ़ता गया और 2014 में इस पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

 

आज कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे मोदी

 

 

भाजपा के स्‍थापना दिवस पर देश भर में पार्टी की ओर से छोटे-बड़े हर स्‍तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। पीएम कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिये बात करेंगे। इन 5 संसदीय क्षेत्रों में नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली, उत्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल हैं। नई दिल्ली और उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से क्रमशः मीनाक्षी लेखी और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद हैं। उत्तरी मध्य मुंबई से बीजेपी युवा मोर्चा की अध्यक्ष और प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन सांसद हैं। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से बीजेपी के अनुराग ठाकुर और बिहार की सारण लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं…Next

 

Read More:

IPL की 5 बदकिस्मत टीमें, जो मजबूत होने के बावजूद खिताब पर नहीं जमा पाईं कब्जा

बलात्‍कार से ड्रग्‍स रखने तक, ऐसे मामलों में जेल जा चुके हैं बॉलीवुड के 5 बड़े सितारे!

काले हिरण को संतान की तरह मानता है बिश्नोई समाज, जानें क्या हुआ था शिकार वाली रात

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh