राजनीति में चुनाव से ठीक पहले जुबानी हमले बहुत तेज हो जाते हैं। नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर व्यंग्य से लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से भी नहीं चूकते। राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जहां चुनावी मुद्दों से परे व्यक्तिगत कटाक्ष किए जा रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाकर सभी अटकलों पर विराम दे दिया है। इससे पहले प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में भाई राहुल और मां सोनिया के लिए चुनाव प्रचार के दौरान ही नजर आतीं थीं। ऐसे में कई नेताओं को प्रियंका के एंट्री के साथ ही महासचिव बनना पच नहीं रहा है और वो जुबानी हमले करते दिख रहे हैं।
चॉकलेटी फेस से नहीं जीते जाते चुनाव-कैलाश विजयवर्गीय
राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी करीना कपूर और सलमान खान जैसे फिल्मी सितारों से तुलना कर डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘चॉकलेटी चेहरों’ के बूते अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए बॉलीवुड सितारों के कंधे का सहारा लेने की बात पर भी कांग्रेस की चुटकी ली।
OROP का मतलब है ओनली राहुल ओनली प्रियंका –अमित शाह
हिमाचल प्रदेश में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने एक साल के अंदर वन रैंक वन पेंशन का वादा निभाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी वन रैंक वन पेंशन दिया है। लेकिन कांग्रेस के OROP का मतलब है ओनली राहुल ओनली प्रियंका। मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन दिया सेना के जवानों को, शहीद की विधवा और उन्होंने दिया ओनली राहुल ओनली प्रियंका वन रैंक वन पेंशन। इस बयान की कई कांग्रेसी नेताओं ने आलोचना की है।
शूर्पणखा है प्रियंका गांधी-बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह प्रियंका गांधी वाड्रा को रामायण की शूर्पणखा बता दिया। दरअसल, मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘रावण’ और उनकी बहन प्रियंका गांधी को ‘शूर्पणखा’ बताया। सुरेंद्र अपने विवादस्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं।
ट्रंप कार्ड है प्रियंका को महासचिव बनाना-बीजेपी सांसद सरोज पांडे
भाजपा की महाराष्ट्र प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान का जिक्र किया, जिन्होंने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का महासचिव नियुक्त किए जाने को ‘ट्रंप कार्ड’ के तौर पर उठाया गया कदम बताया था।
इन विवादित टिप्पणियों से परे बीजेपी सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ऐसे नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राजनीति में ऐसे अश्लील बयानों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने राजनीति में एंट्री की है लेकिन उससे किसी को भी उनके फिजिकल अपीयरेंस पर कॉमेंट करने का हक नहीं मिल जाता…Next
Read More :
राजनीति से दूर प्रियंका गांधी से जुड़ी वो 5 बातें, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं
Read Comments