Menu
blogid : 321 postid : 1389388

दिनेश प्रताप सिंह का भाजपा में जाना सोनिया-राहुल को दे सकता है ‘झटका’

लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तर प्रदेश में अपनी सियासी जड़ें मजबूत करने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश कर रही है। मगर पार्टी की यह कोशिश शायद ही रंग ला पाए। दरअसल, उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। रायबरेली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र भी है। खबरें हैं कि दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके भाई अवधेश सिंह के साथ भाजपा में शामिल होंगे। यूपी में यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आइये आपको इसके बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

 

 

सोनिया-राहुल की लोकसभा सीट हो सकती है प्रभावित

रायबरेली सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है और हाल ही में उन्‍होंने वहां का दौरा भी किया। सोनिया गांधी करीब 20 महीने बाद रायबरेली पहुंचीं। रायबरेली दौरे के दौरान सोनिया गांधी ने उद्घाटन और बैठक के बीच जनता दरबार लगाया व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। सोनिया के इस दौरे को 2019 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया। अब दिनेश प्रताप सिंह का उनके भाई के साथ भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। सियासी पंडितों का मानना है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की लोकसभा सीट प्रभावित हो सकती है।

 

 

रायबरेली और अमेठी में दिनेश का काफी प्रभाव

दिनेश प्रताप 2016 में दूसरी बार एमएलसी चुने गए थे। उनकी विधानसभा सीट में रायबरेली और अमेठी के 18 ब्लॉक आते हैं। इन सभी ब्लॉक में उनका प्रभाव माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश के भाई अवधेश सिंह ने भी कहा कि ‘पंचवटी’ अब कांग्रेस की नहीं है। बता दें कि ‘पंचवटी’ दिनेश प्रताप का घर है, जहां वे अपने पांच भाई-बहनों के साथ रहते हैं। उनके एक भाई राकेश प्रताप सिंह हरचंदपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने साफ किया है कि वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे अब कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं।

 

 

शाह की उपस्थिति में ज्‍वॉइन करेंगे भाजपा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश ने कहा है कि वे 21 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में उनके भाई अवधेश के साथ भाजपा में शामिल होंगे। अमित शाह शनिवार को रायबरेली पहुंचने वाले हैं। दिनेश उनके कार्यक्रम की तैयारियों में भी जुटे हैं। उन्होंने अमित शाह के कार्यक्रम के लिए राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान चुना है…Next

 

Read More:

स्‍टारडम मिलने के बाद भी अपने परिवार के साथ ही रहते हैं ये 5 बॉलीवुड एक्टर

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की जीत से IPL में बन गया एक बेहद खास रिकॉर्ड

बॉलीवुड के वो 5 स्टार्स, जो अपनी फिल्मों में खुद करते हैं एक्‍शन स्‍टंट!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh