Menu
blogid : 321 postid : 1390159

2018 में नेताओं के ये विवादित बयान बने सुर्खियां, सोशल मीडिया पर छिड़ी थी बहस

2018 जाने वाला है। ऐसे में आने वाले साल में हमारे पास बीते हुए साल की यादें होगी। वहीं राजनीति के गलियारों के कई किस्से सिर्फ बीते साल की यादें ही नहीं, बल्कि इतिहास में दर्ज किए जाएंगे। इन किस्सों से नेताओं का व्यक्तित्व और छवि से जोड़कर देखा जाएगा। 2018 में नेताओं के ऐसे कई विवादित बयान रहे, जो चर्चा में रहे। आइए, एक नजर डालते हैं 2018 के सबसे विवादित बयानों पर।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal26 Dec, 2018

 

 

शशि थरूर ने पीएम मोदी को बताया था बिच्छू
कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी नई किताब ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर’ के बारे में बात करते हुए बातों ही बातों में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक बार आरएसएस (RSS) के एक अज्ञात व्यक्ति ने पीएम मोदी को एक नई उपमा देते हुए कहा था कि “मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह है, जिसे आप ना तो अपने हाथों से और ना ही चप्पल मारकर हटा सकते है।” थरूर के इस बयान की वजह से विवाद पैदा हो गया।

 

राधा मोहन सिंह ने किसानों के आंदोलन को बताया फुटेज
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने पिछले दिनों देश में चल रहे किसान आंदोलन पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने देश के कई राज्यों में चल रहे किसानों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखिए मीडिया में आने के लिए कुछ अनोखा काम करना ही पड़ता है।

 

 

 

 

बिप्लब देव ने मिस वर्ल्ड डायना हेडन की जीत को फिक्स बताया
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने कहा कि मिस वर्ल्ड डायना हेडन इंडियन ब्यूटी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डायना हेडन की जीत फिक्स थी। उन्होंने कहा कि डायना हेडन भारतीय महिलाओं की सुंदरता की नुमाइंदगी नहीं करतीं। ऐश्वर्या राय करती हैं। उन्होंने कहा कि कॉस्मेटिक माफिया की नजर भारत पर है। उनकी नजर 125 करोड़ भारतीयों पर है। उनके इस बयान की तमाम लोगों ने निंदा की।

 

नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को कहा फिल्मों में नाचने वाली
सपा छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को लेकर एक विवादित बयान दिया। नरेश अग्रवाल ने बीजेपी में शामिल होने के बाद जया बच्चन को ‘ फिल्मों में नाचने वाली’ बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ फिल्मों में नाचने वाली की वजह से उनका राज्यसभा टिकट काटा है।

 

 

अश्विनी कुमार चौबे ने राहुल गांधी को कहा नाली का कीड़ा
बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया। चौबे ने सासाराम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते-करते राहुल गांधी को ‘नाली का कीड़ा’ बता दिया। अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाश की तरह हैं और राहुल गांधी ‘नाली का कीड़ा’। अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गगन के जैसा और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है, उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा। ‘

 

शरद यादव ने वसुंधरा को कहा था मोटी
बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राजस्थान विधानसभा चुनाव-प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की थी। अलवर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शरद यादव ने वसुंधरा राजे को ‘मोटी’ बताया था और कहा था कि उन्हें आराम देने की जरूरत है। शरद यादव के इस बयान की चौतरफा निंदा हुई। वसुंधरा राजे ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘मैं अपमानित महसूस कर रही हूं, ये सभी महिलाओं का अपमान है…Next

 

Read More :

करोड़ों रुपए, BMW कार, ढाई किलो गोल्ड की मालकिन है ये युवा नेता, दौलत के मामले में बड़े-बड़े नेता नहीं दे पाते टक्कर!

इन घटनाओं के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे वीपी सिंह, ऐसे गिरी थी इनकी सरकार

वो 3 गोलियां जिसने पूरे देश को रूला दिया, बापू की मौत के बाद ऐसा था देश का हाल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh