Menu
blogid : 321 postid : 1390448

राजनीति के वो पिता-पुत्र जो एक ही राज्य के बन चुके हैं सीएम, जानें खास बातें

कहते हैं डॉक्टर का बेटा डॉक्टर और हीरो का बेटा हीरो लेकिन आम कहावतों से परे राजनीति में यह कहावत ज्यादा देखने को मिलती है. जहां पिता किसी राज्य के सीएम रहे हो, तो बेटा भी उस राज्य का सीएम बना हो.  आइए, जानते हैं उन अन्य पिता-पुत्र की उन जोड़ियों को अपने-अपने राज्य में मुख्यमंत्री बने।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal2 Mar, 2019

 

cover

1. जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में पिता के बाद उनके बच्चों के मुख्यमंत्री बनने के मामले में सबसे आगे क्योंकि यहां पर 3 बार ऐसा कारनामा हुआ है। अब्दुल्ला परिवार की तीन पीढ़ियों ने मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य हासिल किया। शेख अब्दुल्ला 2 बार मुख्यमंत्री रहे और 1982 में उनके हटने के तुरंत बाद उनके बेटे फारुख अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बन गए। वह तीन बार सीएम बने, इनके बाद फारुख के बेटे उमर अब्दुल्ला भी मुख्यमंत्री बने।

 

omar_660_121512094021

 

2. ओडिशा

ओडिशा में भी इस समय जो मुख्यमंत्री हैं वो भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए मुख्यमंत्री बने। राज्य में नवीन पटनायक इस समय मुख्यमंत्री हैं और उनसे पहले उनके पिता बिजू पटनायक भी मुख्यमंत्री रहे। नवीन पिछले 18 साल से राज्य में मुख्यमंत्री हैं।

 

1706naveen-&-pyari

 

3. उत्तर प्रदेश

देश की सियायत में इस राज्य का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस राज्य में भी पिता-पुत्र की जोड़ी मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने में कामयाब रही। मुलायम सिंह यादव के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव राज्य के मुख्यमंत्री बने, मुलायम सिंह 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

 

 

4. झारखंड

झारखंड में भी पिता के बाद बेटे ने राज्य की कमान संभाली और राजनीतिक वंशवाद को नई ऊंचाई दी। शिबू सोरेन के बाद उनके बेटे हेमंत सोरेन भी मुख्यमंत्री बने। हालांकि यह दोनों लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बने नहीं रह सके, शिबू 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

 

Jharkhand-Shibu11175

 

5. हरियाणा

हरियाणा में भी राजनीतिक वंशवाद काफी कामयाब रही है। यहां भी देवी लाल के परिवार को दो पीढ़ियों ने सत्तासुख हासिल किया। देवी लाल के बाद ओम प्रकाश चौटाला भी राज्य के मुख्यमंत्री बने। यहां देवी लाल की तुलना में ओम प्रकाश काफी कामयाब रहे और 5 बार राज्य के सीएम पद पर रहे।

 

Om-Prakash-Chautala_20141010_600_855

 

6. महाराष्ट्र

 

..Next

 

Read More :

यूपी कांग्रेस ऑफिस के लिए प्रियंका को मिल सकता है इंदिरा गांधी का कमरा, फिलहाल राज बब्बर कर रहे हैं इस्तेमाल

राजनीति से दूर प्रियंका गांधी से जुड़ी वो 5 बातें, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं

जेल में कैदियों को भगवत गीता पढ़कर सुनाते थे जॉर्ज फर्नांडीस, मजदूर यूनियन और टैक्सी ड्राइवर्स के थे पोस्टर बॉय

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh