उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सूबे भर में कोई बड़ा चुनाव हुआ है। यूपी में तीन चरणों में हुए नगर निकाय चुनाव के परिणाम कुछ ही देर में आ जाएंगे। प्रदेश सहित देशभर के सियासी पंडितों की निगाह यूपी के निकाय चुनाव परिणाम पर टिकी है। इसे विधानसभा के बाद भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा की राजनीतिक स्थिति के आकलन से जोड़ा जा रहा है। अभी तक के रुझान में भाजपा ही सबसे आगे नजर आ रही है। मगर क्या आपको पता है कि अयोध्या सहित सूबे के चार जिलों को पहली बार मेयर मिलेगा। जी हां, सूबे के चार ऐसे जिले है, जहां पहली बार मेयर के चुनाव हुए हैं। आइये आपको बताते हैं कि किन जिलों को पहली बार मिलेगा मेयर।
पहली बार हुए नगर निगम चुनाव
दरअसल, उत्तर प्रदेश के चार जिलों में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए हैं। इनमें अयोध्या नगर निगम, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, सहारनपुर नगर निगम और फिरोजाबाद नगर निगम शामिल हैं। इससे पहले ये जिले नगर निगम के अंतर्गत नहीं आते थे। इसी वजह से इन जिलों को पहली बार मेयर मिलेंगे। अयोध्या और मथुरा-वृंदावन को भाजपा का गढ़ माना जाता है। वहीं, अयोध्या वीवीआईपी सीट मानी जा रही है, क्योंकि भाजपा का यहां से हमेशा जुड़ावा रहा है।
सबसे पहले यहां आ सकते हैं नजीते
पहली बार नगर निगम बने अयोध्या और आगरा में मेयर पद के नतीजे सबसे पहले आने की उम्मीद है। बता दें कि प्रदेश की 29 नगरपालिकाओं में 1 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। वहीं, गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका में सबसे ज्यादा 4 लाख मतदाता हैं। प्रदेश में 652 नगर निकाय, 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका, 438 नगर पंचायत हैं। इनमें कुल 79,148 प्रत्याशी मैदान रहे।
तीन चरणों में हुई थी वोटिंग
पहले चरण में 24 जिलों के 230 निकायों में वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार इनमें 1,09,28,362 मतदाता हैं। वहीं, दूसरे चरण में 25 जिलों के 189 निकायों में वोटिंग हुई, जिनमें 1,29,02,691 मतदाता हैं। तीसरे चरण में सबसे अधिक 26 जिलों की 233 निकायों के लिए मतदान हुए थे, जहां मतदाताओं की संख्या 94,05,122 है…Next
Read More:
सोमनाथ मंदिर में इतने साल से गैर हिंदुओं के प्रवेश पर है रोक! जानें क्या है वजहजब अमिताभ के पैर छूने लगे अक्षय कुमार, जानें तब बिग बी ने दिया कैसा ‘रिएक्शन’सचिन से लेकर मेस्सी तक, इन 6 धाकड़ खिलाड़ियों पर सजी जर्सी नंबर 10
Read Comments