कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाकर तमाम राजनीतिक सवालों पर विराम लगा दिया है। पार्टी के इस फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रख रहे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी के बारे में जानने की दिलचस्पी भी लोगों में बढ़ रही है। कांग्रेस का ये फैसला कितना कामयाब होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बहरहाल, हम आपको प्रियंका गांधी से जुड़ी ऐसी 5 बातें बता रहे हैं। जो राजनीति से परे उनके व्यक्तित्व के बारे में बताती हैं।
राजनीति नहीं, ये है प्रियंका का शौक
अपने पिता राजीव गांधी की तरह ही प्रियंका को फोटोग्राफी का बहुत शौक है। उन्होंने 12 साल की उम्र से फोटोग्राफी शुरू की थी। एक फोटो एक्जीबिशन में भी उनकी क्लिक की हुई फोटो लग चुकी हैं
रॉबर्ट वाड्रा से पहली मुलाकात
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि रॉबर्ट पहली बार उनसे मिले, तो उनका बर्ताव बहुत सामान्य था। वो सबसे ज्यादा जैसे मिलते हैं, मुझसे भी वैसे ही मिले। ये बात मुझे बेहद पसंद आई।
इसके अलावा प्रियंका ने बताया था ‘शादी के दिन मैंने अपनी दादी की साउथ इंडियन साड़ी पहनी थी।’
प्रियंका की साड़ियों के कलेक्शन में ज्यादातर उनकी दादी की साड़ियां हैं।
बेहद साधारण जीवन पसंद करती हैं प्रियंका
प्रियंका के मुताबिक उन्हें सामान्य कपड़े पहनना और घर का बना खाना पसंद है। राजनीति के बीच पली-बढ़ी प्रियंका को कभी इसमें एक्टिव रहना भाया नहीं इसलिए वो बचपन में इन बातों से दूर ही रहती थी।
साइकोलॉजी के साथ बौद्धिज्म में की है पढ़ाई
दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान की पढ़ाई करने के अलावा 2010 में उन्होंने बौद्धिज्म में मास्टर डिग्री भी की है। वो विपश्यना की प्रैक्टिस कर चुकी हैं।
अपने बच्चों के लिए बनाती हैं कप केक
प्रियंका के दो बच्चे हैं। वो उनके साथ वक्त बिताने के साथ खाना भी बनाती हैं। वो अक्सर अपने बच्चों के लिए कप केक बनाती हैं…Next
Read More :
वो गेस्ट हाउस कांड जिसने मायावती और मुलायम को बना दिया था जानी दुश्मन, जानें क्या थी पूरी घटना
महिला कांग्रेस में महासचिव नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी कौन हैं, जानें
Read Comments