अगर आप अभ भी ये मानते हैं कि भारत गरीब देश है, तो ताजा रिपोर्ट आपको हैरान कर सकती है। दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। देश की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है। वहीं, इस सूची में अमेरिका शीर्ष स्थान पर काबिज है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। वहीं, पिछले कुछ महीनों से सरकार की कई नीतियां सवालों के घेरे में थी। साथ ही जीडीपी पर भी सरकार को घेरा जा रहा था, लेकिन इस रिपोर्ट के आने के बाद सरकार के लिए राहत की खबर है।
अमेरिका के पास है 64,584 बिलियन डॉलर की संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका 64,584 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया का सबसे अमीर देश है जबकि चीन को 24,803 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश बताया गया है। वहीं जापान 19,522 बिलियन डॉलर के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है।
इस वजह से बढ़ी भारत की संपत्ति
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 2017 में भारत ने वेल्थ मार्केट में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से भारत की कुल संपत्ति में 25 फीसदी का इजाफा हुआ। 2016 में भारत की कुल संपत्ति 6,584 बिलियन डॉलर की थी जो कि 2017 में बढ़कर 8,230 बिलियन डॉलर पर हो गई।
भारत में है करोड़पतियों का राज
करोड़पतियों की संख्या के लिहाज भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, यहां 20,730 करोड़पति हैं। जबकि अरबपतियों के लिहाज से देश का स्थान अमेरिका और चीन के बाद विश्व में तीसरा है, यहां 119 अरबपति हैं। इसमें कहा गया है कि पिछले दशक (2007-2017) में देश की कुल संपत्ति 2007 में 3,165 अरब डॉलर से बढ़कर 2017 में 8,230 अरब डॉलर हो गई है, इसमें 160 प्रतिशत का उछाल आया।
ये हैं दुनिया के बाकी अमीर देश
इस रिपोर्ट में किसी देश में रह रहे सभी लोगों को निजी संपत्ति को मिलाकर उस देश की कुल संपत्ति माना गया है। हालांकि इस रिपोर्ट में सरकारी संपत्ति को शामिल नहीं किया गया है। अगर इस लिस्ट में अन्य देशों की बात करें तो चौथे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम (9,919 बिलियन डॉलर), पांचवे स्थान पर जर्मनी (9,660 बिलियन डॉलर), सातवें स्थान पर फ्रांस (6,649 बिलियन डॉलर) और आठवें स्थान पर कनाडा (6,393 बिलियन डॉलर) है।…Next
Read More:
एक नहीं बल्कि तीन बार बिक चुका है ताजमहल, कुतुबमीनार से भी ज्यादा है लंबाई!
सीरिया-इराक से खत्म हो रही IS की सत्ता, तो क्या अब दुनिया भर को बनाएंगे निशाना!
अक्षय ने शहीदों के परिवार को दिया खास तोहफा, साथ में भेजी दिल छू लेने वाली चिट्ठी
Read Comments