Menu
blogid : 321 postid : 1389447

जल्द भारत लौटेंगे सीएम मनोहर पर्रिकर, अमेरिका से भेजा ये संदेश

गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंक्षी मनोहर पर्रिकर पिछले कुछ महीनों से भारत से दूर अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। दरअसल पर्रिकर को एडवांस्ड स्टेज के पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था जिसके बाद वो इलजा कराने अमेरिका गए हुए थे। बता दें कि फरवरी महीने को दौरान  पर्रिकर मुंबई के लिलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां पर उनकी इस बिमारी के बारे में पता चला था, इसके बाद ही वो अमेरिका के लिए रवाना हो गए थे। महीनों के बाद पर्रिकर ने अपने स्वास्थ को लेकर अपडेट किया और साथ ही जल्दी भारत आने की भी बात कही है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh14 May, 2018

 

 

62 वर्षीय पर्रिकर का अमेरिका के एक अस्पताल में कई महीनों से भर्ती हैं। कल ही पर्रिकर ने ट्विटर पर वीडिया संदेश जारी करते हुए कहा कि, उनकी अब सेहत में पहले से ज्यादा सुधार है और वो जल्द भारत भी आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने साल 2019 में होने वाले चुनाव की भी बात की और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि, ‘हमें अगले साल के लिए एकजुट होकर तैयारी करनी है’।

 

 

सीएम पर्रिकर ने इसके अलावा ये भी कहा कि, वो कुछ समय से बिमार चल रह हैं जिस वजह से वो लोगों के सवालों से और उनके बीच से नदारद हैं, लेकिन अब वो महज कुछ ही हफ्तों में वापस गोवा लौट आएंगे। पर्रिकर ने इस दौरान अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, तबियत खराब होने के चलते वे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल नहीं हो सके। लेकिन अब पार्टी कार्यकर्ता 2019 के लिए तैयार हो जाएं, इस दौरान पीएम मोदी को आपकी जरूरत होगी जिसे पूरा करने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा।

 

 

मालूम हो कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए इसी साल 7 मार्च को अमेरिका रवाना हुए थे, तब से लकेर अबतक वो वहीं अपना इलाज करवा रहे हैं। पर्रिकर कीगैरमौजूदगी में तीन सदस्यीय दल प्रदेश का कार्यभार संभाल रहे हैं। पर्रिकर ने विदेश में इलाज के लिए 6 मार्च को राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र भी लिखा था। पत्र में उन्होंने गोवा और मुंबई के डॉक्टरों की ओर से उन्हें विशेष इलाज के लिए विदेश जाने की सलाह दिए जाने की जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां न होने पर वह राज्य में मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता वीडियो कॉन्फ्रेंस या सर्क्युलेशन के जरिए करेंगे।

 

 

वहीं, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने भाषण में पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि, उनकी बात पर्रिकर से फोन पर हुई थी। बातचीत से लगा कि वह पहले से बेहतर अवस्था में हैं और राज्य की राजनीति में वापसी को इच्छुक हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैंने पर्रिकर से कहा कि वह स्वस्थ हों, पार्टी गोवा में उनकी वापसी पर इससे भी बड़े स्थल पर इससे भी बड़े सम्मेलन में उनका स्वागत करेगी’।Next

 

 

Read More:

मायावती ने उपचुनावों में सपा से दूरी बनाकर चला बड़ा सियासी दांव!

कर्नाटक में बज गया चुनावी बिगुल, ऐसा है यहां का सियासी गणित

राज्यसभा के बाद यूपी में एक बार फिर होगी विधायकों की ‘परीक्षा’

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh