Menu
blogid : 321 postid : 1375319

गुजरात और हिमाचल में भाजपा सरकार, जानें इस बार कितने अलग हैं परिणाम

देश की सियासत में लंबे समय से हलचल मचाए गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार को आ गए। साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित हो गए। चुनाव परिणाम में गुजरात में जहां भाजपा राज बरकरार रहा, वहीं हिमाचल प्रदेश में सत्‍ता बदल गई। यानी दोनों प्रदेशों में भाजपा ने अपना परचम लहराया। मगर कांग्रेस के हाथ से हिमाचल के रूप में एक और प्रदेश निकल गया। दोनों प्रदेशों के चुनावी नतीजों ने पार्टी अध्‍यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी का जश्‍न भी फीका जरूर कर दिया। हालांकि, गुजरात में कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में इस बार कुछ ज्‍यादा सीटें मिली हैं। आइये आपको बताते हैं कि पिछली बार के चुनाव परिणाम से इस बार के चुनाव परिणाम किस तरह अलग हैं।


bjp


गुजरात में लहराया भाजपा का परचम, लेकिन घटी सीटें


BJP


गुजरात विधानसभा चुनाव ने सर्दी के मौसम में भी सियासी गलियारों की गर्मी बढ़ा दी थी। दोनों प्रमुख पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि, परिणाम भाजपा के पक्ष में आए। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 सीटें मिली थीं। वहीं, अभी तक के रुझानों की मानें, तो इस बार भाजपा को 99 सीटें मिली हैं। यानी पिछली बार की तुलना में भाजपा को 16 सीटें कम मिलीं। बावजूद इसके भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है और सूबे में बीजेपी की सरकार बनेगी।


कांग्रेस की सीटें बढ़ी, लेकिन नहीं चख सके जीत का स्‍वाद


congress


गुजरात की सत्‍ता पाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी। राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात में लंबे समय तक डेरा डाले रखा। उन्‍होंने हर तरह से जनता तक पहुंच बनाने की पूरी कोशिश की। मगर उनकी नीति विफल रही, जिस वजह से गुजरात में कांग्रेस की सीटें बढ़ी तो जरूर, लेकिन सत्‍ता नहीं मिली पाई। 2012 के विधानसभा चुनाव में गुजरात में कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार अभी तक के रुझान के अनुसार 77 सीटें मिलीं हैं। यानी राहुल कुछ हद तक गुजरात की जनता को प्रभावित करने में कामयाब रहे और 2012 की तुलना में इस बार कांग्रेस को 16 सीटें ज्‍यादा मिलीं।


हिमाचल प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन


himachal pradesh


कांग्रेस के लिए गुजरात की ही तरह हिमाचल प्रदेश का चुनाव परिणाम भी निराशाजनक रहा। यहां कांग्रेस के लिए सत्‍ता बचाए रखना चुनौती थी, जिसमें पार्टी कामयाब नहीं हो सकी। वहीं, भाजपा के खाते में एक और प्रदेश आ गया। हिमाचल प्रदेश में हार के बाद अब मात्र चार राज्‍यों में कांग्रेस की सरकार रह गई है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम में भाजपा को 44 सीटें मिली हैं, जबकि पिछली बार यहां भाजपा को मात्र 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, कांग्रेस को 15 सीटों का नुकसान हुआ। यहां कांग्रेस को 2012 में 36 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार मात्र 21 सीटों से संतोष करना पड़ा…Next


Read More:

अल्‍पेश, जिग्‍नेश और हार्दिक, जानें क्‍या रहा इन तीन नए नेताओं का हाल
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आएंगे कल, जानें पिछली बार क्‍या थे आंकड़े
जिम में इतना वक्त बिताते हैं विराट, जानें ब्रेकफास्‍ट से लेकर डिनर तक में क्‍या खाते हैं कोहली


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh