Menu
blogid : 321 postid : 1390513

राजनीति के गलियारों में मशहूर है इन नेताओं की होली, देखें दिलचस्प तस्वीरें

राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलना एक आम बात बन चुकी है। यहां नेता सियासी फायदों के चलते एक-दूसरे पर बयानबाजी करते रहते हैं लेकिन त्यौहार पर ज्यादातर नेता एक-दूसरे के साथ पुरानी रंजिश भुलाकर त्यौहार की मस्ती में खो जाते हैं। जैसे, होली का त्यौहार भी कुछ ऐसा ही है। रंगों के इस त्यौहार में कुछ नेता ऐसे हैं, जो पूरी तरह मस्ती में खोकर होली सेलिब्रेट करते है। जब भी राजनीति के गलियारों में होली की बात होती है, तो इन नेताओं का नाम सबसे पहले लिया जाता है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal20 Mar, 2019

 

 

रामविलास पासवान

 

इस लिस्ट में बिहार सबसे आगे है, ये हैं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान। ये भी होली काफी उल्लास के साथ मनाते हैं। होली के दिन सुबह से ही उनके आवास पर नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। किसी भी राजनैतिक दल के नेता हों होली में पासवान से मिलने के लिए जाते ही हैं।

 

शिवराज सिंह चौहान

 

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रंगों के इस त्यौहार से अछूते नहीं हैं। होली के दिन सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर वे रंग और गुलाल से सराबोर नजर आने लगते हैं। उनके होली प्रेम अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे इस दिन अन्य नेताओं के साथ होली खेलने के साथ ही गाने-बजाने आदि जैसे कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं।

 

सोनिया गांधी

 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष होने के नाते होली के दिन सोनिया गांधी के यहां भी नेताओं के आने का सिलसिला जारी रहता है। यहां तक की विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता भी सोनिया गांधी के आवास पर होली के आयोजन में शामिल होते हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण अडवाणी समेत कई दिग्गज नेता सोनिया गांधी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शरीक हो चुके हैं।

 

लालकृष्ण आडवाणी

 

भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्णा आडवाणी भी होली का भरपूर मजा लेते हैं। उनके घर की होली काफी मशहूर है। होली के दिन उनके निवास पर मीडिया समेत भाजपा और अन्य पार्टी के नेताओं को खास तौर पर बुलाया जाता है और होली खेली जाती है। हर साल उनके आवास पर होली का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाता रहा है।

 

लालू प्रसाद यादव

राजनेताओं में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की होली सबसे लोकप्रिय है। लालू अपने खास अंदाज में बोलचाल की वजह से ही राजनीति की दुनिया में काफी चर्चित हैं, लेकिन होली के दिन उनकी रंगत कुछ और ही होती है। लालू के यहा पर तरह तरह के पकवान मिलते हैं और खूब गाना बजाना भी होता है। हालांकि इस सेल लालू जेल में है ऐसे में लगता नहीं कि इस बार ऐसा रंग देखने को मिलेगा।…Next

 

 

Read More :

आपने तो हमारे दिल की बात कह दी पीएम साहब! जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ऐसे की मोदी की तारीफ

राजनीति में एंट्री कर सकते हैं पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते, इस वजह से लिया फैसला

वो गेस्ट हाउस कांड जिसने मायावती और मुलायम को बना दिया था जानी दुश्मन, जानें क्या थी पूरी घटना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh