रंगारंग त्यौहार होली के खुमार में इस वक्त सारा देश डूबा हुआ है। आम जनता तो होली का जमकर लुत्फ उठाते ही हैं, लेकिन कई राजनेता भी इस दिन अपनी होली की वजह से सुर्खियों में आते हैं। वैसे तो सभी नेता अपने-अपने अंदाज में होली मनाते हैं, पर कुछ नेता ऐसे भी हैं जिनकी होली राजनैतिक गलियारों काफी लोकप्रिय होती है। जानते हैं उन पांच नेताओं के नाम जिनके घर की होली काफी मशहूर है।
1. रामविलास पासवान
इस लिस्ट में बिहार सबसे आगे है, ये हैं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान। ये भी होली काफी उल्लास के साथ मनाते हैं। होली के दिन सुबह से ही उनके आवास पर नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। किसी भी राजनैतिक दल के नेता हों होली में पासवान से मिलने के लिए जाते ही हैं।
2. शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रंगों के इस त्यौहार से अछूते नहीं हैं। होली के दिन सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर वे रंग और गुलाल से सराबोर नजर आने लगते हैं। उनके होली प्रेम अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे इस दिन अन्य नेताओं के साथ होली खेलने के साथ ही गाने-बजाने आदि जैसे कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं।
3. लालकृष्ण आडवाणी
भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी होली का भरपूर मजा लेते हैं। उनके घर की होली काफी मशहूर है। होली के दिन उनके निवास पर मीडिया समेत भाजपा और अन्य पार्टी के नेताओं को खास तौर पर बुलाया जाता है और होली खेली जाती है। हर साल उनके आवास पर होली का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाता रहा है।
4. सोनिया गांधी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष होने के नाते होली के दिन सोनिया गांधी के यहां भी नेताओं के आने का सिलसिला जारी रहता है। यहां तक की विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता भी सोनिया गांधी के आवास पर होली के आयोजन में शामिल होते हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण अडवाणी समेत कई दिग्गज नेता सोनिया गांधी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शरीक हो चुके हैं।
5. लालू प्रसाद यादव
राजनेताओं में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की होली सबसे लोकप्रिय है। लालू अपने खास अंदाज में बोलचाल की वजह से ही राजनीति की दुनिया में काफी चर्चित हैं, लेकिन होली के दिन उनकी रंगत कुछ और ही होती है। लालू के यहा पर तरह तरह के पकवान मिलते हैं और खूब गाना बजाना भी होता है। हालांकि इस सेल लालू जेल में है ऐसे में लगता नहीं कि इस बार ऐसा रंग देखने को मिलेगा।…Next
Read More:
मेघालय चुनाव में संगमा बनाम संगमा है मुकाबला, ऐसे बन रहे सियासी समीकरण
जब जयललिता के चेहरे को छोड़कर पूरे शरीर पर हुआ हमला, ये थी वजह
राजनीति से लेकर व्यापार तक, ऐसा है भारत-कनाडा का रिश्ता
Read Comments