रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की यात्रा पर भारत आ चुके हैं। इस दौरान रूस के साथ एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौता हो सकता है। पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। खबरों के मुताबिक दोनों देशों के बीच तकरीबन 7 अरब डॉलर के रक्षा समझौतों पर फैसला हो सकता है।
S-400 मिसाइल डील
सूत्रों के मुताबिक 5.2 अरब डॉलर की लागत वाली S-400 एयर डिफेंस डील के तहत 5 रेजिमेंट्स के लिए करार होगा। इस डील को शीर्ष स्तर से मंजूरी मिल चुकी है और मोदी-पुतिन के बीच बैठक के दौरान इस पर हस्ताक्षर होंगे। इस मिसाइल सिस्टम के 2020 तक डिलीवर होने की संभावना है।
नेवी के लिए 4 वॉरशिप का करार
कॉन्ट्रैक्ट्स में से एक अहम करार नेवी के लिए 4 नए वॉरशिप तैयार करने का होगा। इस पर 2.2 अरब डॉलर की लागत आएगी। अडवांस तलवार क्लास युद्ध जहाजों का नेवी को लंबे वक्त से इंतजार हैं। इनमें से दो को गोवा शिपयार्ड में तैयार किया जाएगा, जबकि दो को रूस के यांतर शिपयार्ड में बनाया जाएगा। इन वॉरशिप्स की अधिक कीमत की वजह यह है कि इस डील में टेक्नॉलजी ट्रांसफर और शिपयार्ड में नई फैसिलिटीज डिवेलप करने की बात भी शामिल है।
AK-103 राइफल्स पर करार
भारत में रूसी राइफल AK-103 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर भी करार होगा। इसमें भारत के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की साझेदारी होगी। सूत्रों के मुताबिक इस डील में भी टेक्नॉलजी ट्रांसफर और स्वदेशी चीजों को शामिल करने को लेकर सहमति बन चुकी है।
US के प्रतिबंधों के चलते पेमेंट में समस्या
फंड की कमी के अलावा इन डील्स के तहत रूस को दी जाने वाली पेमेंट्स में भी भारत को समस्या होगी। इसकी वजह अमेरिकी प्रतिबंध हैं। अमेरिकी प्रतिबंध उन बैंकों पर लागू होते हैं, जो पैसों का ट्रांसफर करते हैं। ऐसे में दोनों देश एक वैकल्पिक रास्ते की खोज में हैं। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी चुनौती से निपटने के लिए दोनों देश संस्थानिक मेकेनिज्म डिवेलप करने की कोशिश में हैं…Next
Read More :
दिल्ली पहुंचकर खत्म हो गई किसान क्रांति यात्रा, ये हैं किसानों की मांगे
20 घर, 700 कार और 58 एयरक्राफ्ट के मालिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन, खतरनाक स्टंट करने के हैं शौकीन
सफाई के लिए नाली में फावड़ा लेकर खुद उतरे 71 साल के सीएम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Read Comments