Menu
blogid : 321 postid : 1390272

यूपी कांग्रेस ऑफिस के लिए प्रियंका को मिल सकता है इंदिरा गांधी का कमरा, फिलहाल राज बब्बर कर रहे हैं इस्तेमाल

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाने के बाद से सोशल मीडिया पर चुनावी बातें तेज होती दिख रही है। कई लोग प्रियंका गांधी को उनकी दादी इंदिरा गांधी से भी जोड़कर देखते हैं। ऐसे में उनके व्यक्तित्व से लेकर चुनावी रणनीति तक के लिए प्रियंका की तुलना इंदिरा से की जा रही है। कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार करने के मकसद से प्रियंका चुनाव प्रचार में लग गई हैं। कांग्रेस के अनुसार प्रियंका फरवरी के पहले हफ्ते से कार्यभार संभालेंगी। इस बात का ऐलान होते ही उनके लिए दफ्तर की तलाश जारी हो गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका को उनकी दादी का कमरा दिया जा सकता है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal25 Jan, 2019

 

 

फिलहाल राज बब्बर करते हैं उस कमरे का इस्तेमाल
प्रियंका गांधी उसी कमरे में बैठा करेंगी जहां कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बैठकें किया करती थीं। प्रदेश कार्यालय में ही गुप्तब सीढियां भी बनाई गई हैं जो सीधे इस कमरे की ओर जाती हैं। फिलहाल इस कमरे का इस्तेमाल यूपीसीसी प्रमुख राज बब्ब र कर रहे हैं। वहीं पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि उन्हें राहुल गांधी के बराबर वाला कमरा दिया जा सकता है। राहुल गांधी के पार्टी अध्यीक्ष बनने के बाद उन्हेंं यूपी कांग्रेस मुख्यारलय में अध्याक्ष का कमरा दिया गया था।

 

 

कड़ी सुरक्षा के बाद ही दिया जाएगा कमरा
प्रियंका को एसपीजी सुरक्षा प्राप्तग है, ऐसे में उनके कार्यालय को लेकर कोई भी फैसला सुरक्षा इंतजाम जांचने के बाद ही होगा। दूसरी तरफ, महासचिव बनाए गए ज्योउतिरादित्य सिंधिया को भी मुख्यै इमारत में दफ्तर आवंटित किए जाने की चर्चा है। सिंधिया के पास पश्चिमी उत्तयर प्रदेश की जिम्मेमदारी है। इसमें एनसीआर का हिस्साध आता है, ऐसे में सिंधिया से मिलने वालों की संख्या‍ अच्छीे-खासी रहेगी। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्याऐलय में पदाधिकारियों के बीच दफ्तर आवंटन में बड़ा फेरबदल होगा।

 

 

राजनीति में पूरी तरह एक्टिव हो जाएंगी प्रियंका
प्रियंका अपने इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वो खुद में अपने पिता का अक्स देखती हैं और उनका व्यक्तित्व भी उनके पिता से काफी मेल खाता है। प्रियंका लंबे समय से कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करती रहीं हैं, मगर अब जाकर उन्होंखने सक्रिय राजनीति में उतरने का फैसला किया है।
कांग्रेस की नैय्या पार लगाने में प्रियंका कहां तक सफल हो पाएंगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा…Next

 

Read More :

वो 3 गोलियां जिसने पूरे देश को रूला दिया, बापू की मौत के बाद ऐसा था देश का हाल

बिल भरना भूल जाते हैं! तो BHIM एप से खुद हो जाएगा बिजली का बिल जमा, जानें कैसे

अपनी प्रोफेशनल लाइफ में अब्दुल कलाम ने ली थी सिर्फ 2 छुट्टियां, जानें उनकी जिंदगी के 5 दिलचस्प किस्से

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh