Menu
blogid : 321 postid : 1389300

100 लग्जरी कारें और 12 हजार की सिगरेट पीता है किम जोंग, चीयरलीडर से की है शादी

किम जोंग वो क्रूर तानाशाह जिसकी क्रूरता की कहानी पूरी दुनिया जानती है। उसकी रहस्यमी दुनिया की कई ऐसी बातें हैं, जो समय-समय पर मीडिया में खबरें बनती हैं। तानाशाह किम जोंग हर बार अमेरिका को परमाणु युद्ध की धमकी देता रहता है। किम हमेशा विवादों की वजह से मीडिया में छाए रहता है, ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसी लाइफ जीता है नार्थ कोरिया का तानाशाह।

 

 

 

 

इतने का शराब पी जाता है तानाशाह

आपको जानकर हैरानी होगी कि किम जोंग हर वर्ष शराब पर 30 मिलियन डॉलर की रकम खर्च करता है। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड में शुमार हेनेसी की शराब तनाशाह को पसंद है, बता दें कि हेनेसी शराब की बोतल की कीमत 2115 डॉलर तक है। इतनी रकम भारतीय रुपए के हिसाब से 1 लाख 38 हजार 223 रुपये 80 पैसे हुई।

 

 

तानाशाह की पत्नी का पर्स

नार्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग की शादी 2009 में सोल-जुन से हुई थी। इस शादी के बारे में वहां के लोगों को भी पता नहीं चला था,माना जाता है कि किम जोंग अपनी पत्नी को अक्सर बेहद महंगे उपहार देते हैं। किम की पत्नी क्रिश्टियन डायर हैंडबैग लेकर चलती हैं, इस बैग कीमत तकरीबन 1457 डॉलर बताई जाती है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से  इसकी कीमत 1 लाख 15 हजार 992 रुपये है। आपको जानकर हैरानी होगी की सोल-जुन एक चीयरलीडर रह चुकी हैं।

 

ri-sol

 

 

महंगी सिगरेट पीता है तानाशाह किम जोंग

नार्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग जो सिगरेट पीता है वो भी बेहद खास है। सिगरेट के पैकेट की कीमत 44 डॉलर यानी करीब 2 हजार 835 रुपये 36 पैसे है। सिगरेट का पैकेट के लिए लेदर केस बनाया जाता है। लेदर केस की कीमत इसमें रखी सिगरेटों से तीन गुना ज्यादा यानी 165 डॉलर होती है, जोकि भारत में 10 हजार 632 रुपये 60 पैसे के बराबर होगी। इस तरह सिगरेट की कीमत 12 हजार हो जाती है।

 

 

kim cigar

 

प्राइवेट जेट और रनवे का है मालिक

एक तानाशाह जो अपने देश से ज्यादा अपनी लाइफस्टाइल पर पैसे खर्च करता है। किम के पास अपनी प्राइवेट जेट है, जो बेहद लग्जरी है, साथ ही अपनी जेट में उसने सोने का काम करवाया है। इतना ही नहीं प्राईवेट जेट के साथ उसके पास अपनी प्राईवेट रनवे है जिसपर सिर्फ उसकी लग्जरी जेट उड़ान भरती है।

 

 

खाने का है शौकिन

तानाशाह किम को डेनमार्क के सुअर का मांस, ईरान की मछलियों के अंडे, जापान के कोबे का बीफ, चीन का तरबूज खाने में पसंद है। वैसे इस खाने को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसका खाना कितना शाही है।

 

kim food

 

 

इतनी कारों का है मालिक

तानाशाह को केवल परमाणु परीक्षण करना ही नहीं अच्छा लगता बल्कि कारों की सवारी करना भी बेहद अच्छा लगता है। तानाशाह किम के गैराज में करीब 100 कारे हैं और उसकी सबसे पसंदीदा कार मर्सिडीज-बेंज है जो उसके पास सबसे ज्यादा है।

 

Kim-Jong-Un-cars

 

1000 सीटों वाला प्राइवेट सिनेमा

जहां एक तरफ तानाशाह ने अपने देश में मीडिया और इंटरनेट तक को अपने हिसाब से चलाता है, वहीं दूसरी तरफ उसने खुद के मनोरंजन के लिए अपने आलिशान घर में एक सिनेमा हॉल बनवाया है, सिनेमा हॉल में एक हजार सीटें।Next

 

 

 

Read More:

मायावती ने उपचुनावों में सपा से दूरी बनाकर चला बड़ा सियासी दांव!

कर्नाटक में बज गया चुनावी बिगुल, ऐसा है यहां का सियासी गणित

राज्यसभा के बाद यूपी में एक बार फिर होगी विधायकों की ‘परीक्षा’

 

 

कभी घरवालों ने उड़ाया था मजाक, आज इस कंपनी के मालिक बन कमा रहे हैं 400 करोड़

 

इस देश के रॉयल परिवार से माल्या ने खरीदा था भारत का सबसे महंगा याट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

 

25 करोड़ की वैनिटी वैन के मालिक मुकेश के पास है इतनी लग्जरी कारें, प्राइवेट जेट के भी हैं शौकीन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh