Menu
blogid : 321 postid : 335

Okram Ibobi Singh – मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह

okram ibobi singhओकराम इबोबी सिंहका जीवन परिचय

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और मणिपुर के वर्तमान मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह का जन्म 19 जुलाई, 1948 को भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र थोबल अथोकपम में हुआ था. इनके पास स्नातक की उपाधि है. ओकराम इबोबी सिंह के परिवार में पत्नी लंधोनी देवी के अलावा एक  बेटा और दो बेटियां हैं.


ओकराम इबोबी सिंह का व्यक्तित्व

ओकराम इबोबी सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी कार्य करते हैं. वह एक कुशल प्रशासक हैं.


ओकराम इबोबी सिंह का राजनैतिक सफर

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पहली बार वर्ष 1984 में विधानसभा चुनावों में जीतने के बाद ओकराम इबोबी सिंह विधानसभा पहुंचे. 1990 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ दोबारा विधानसभा पहुंचे. अपने इस कार्यकाल में उन्हें मणिपुर राज्य में उद्योग मंत्रालय के साथ-साथ नगर प्रशासन, आवास और शहरी विकास मंत्रालय प्रदान किया गया. 2002 में वह फिर एक बार कांग्रेस के टिकट से जीतने के बाद विधानसभा सदस्य बने जिसके बाद उन्हें मणिपुर का मुख्यमंत्री निर्वाचित किया गया.



वर्ष 2008 में ओकराम इबोबी सिंहऔर उनके परिवार पर उग्रवादियों ने रॉकेट लांचर से जानलेवा हमला कर दिया था. इस हमले में सिंह का परिवार तो सुरक्षित बच गया था, लेकिन उनका एक सिक्योरिटी गार्ड बुरी तरह घायल हो गया था. पिपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफकंगलीपाक, जो कि एक उग्रवादी संगठन है, के एक सदस्य ने फोन कर इसकी जिम्मेदारी ली. उसका कहना था कि यह हमला मात्र ओकरम सिंह को यह संदेश देने के लिए किया गया है कि वह मणिपुर में चल रही उग्रवादी गतिविधियों को विफल करने वाली नीति को आगे ना बढ़ाएं.


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh