Menu
blogid : 321 postid : 1390425

पहली मिस ट्रांस क्वीन कांग्रेस में हुईं शामिल, 2018 में जीता था खिताब

हमारे समाज में कुछ ऐसे वर्ग रहे हैं जिन्हें समाज ने आसानी से स्वीकार नहीं किया है। शारीरिक रूप से थोड़े अलग होने की वजह से उनके साथ सदियों से भेदभाव किया जाता रहा है। ट्रांसजेंडर वर्ग को भी ऐसी ही नजरों से देखा जाता है लेकिन समाज की बनाई इन धारणाओं को तोड़ते हुए हमारे सामने ऐसी मिसाल आती रहती हैं। जिनसे पता लगता है कि ये लोग किसी से कम नहीं है। थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता मिलने के बाद ये समुदाय हर क्षेत्रों में अपनी मौजूदी दर्ज कराता रहा है। राजनीति में वीणा सेन्द्रे भी ऐसे ही समुदाय से हैं, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं। वीणा सेन्द्रे ट्रांस क्वीन 2018 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद से सोशल मीडिया पर वीणा के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। आइए, हम आपको बताते हैं कौन है वीणा सेन्द्रे।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal26 Feb, 2019

 

 

लोगों के व्यवहार से तंग आकर 5वीं में ही छोड़ दी थी पढ़ाई
अपने स्कूल के दिनों के बारे में वीणा ने बताया था कि कभी वो वक्त होता था कि मैंने बच्चों के तानों से तंग आकर पढ़ाई छोड़ दी थी, मैंने मां को बताया था कि मैं खुद को बहुत अलग महसूस करती हूं। ऐसे में उन्होंने मुझे काफी प्रेरित किया और मैंने फिर से पढ़ाई शुरू की।

 

 

2018 में जीता पहला मिस ट्रांस खिताब
छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे अक्टूबर 2018 में देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन चुनी गई। मुंबई में नेशनल लेवल ब्यूटी कांटेस्ट में उन्होंने ट्रांस क्वीन का खिताब अपने नाम किया। वीणा ने तमिलनाडु की नमिता अम्मू को अंतिम दो राउंड में शिकस्त दी। वीणा मिस छत्तीसगढ़ भी रह चुकी हैं और वह राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद की रहने वाली हैं।

 

 

मिस इंटरनेशनल क्वीन-2019 में हुई हैं सेलेक्ट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाद में ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वीणा बैंकॉक जा रही हैं। उन्होंने न केवल मंदिर हसौद बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। ट्रांसजेंडर वीणा सेंद्रे का चयन बैंकॉक में होने वाले मिस इंटरनेशनल क्वीन-2019 के लिए हुआ है। वीणा बैंकॉक में जाकर इंडिया को रीप्रजेंट करेंगी।…Next

 

Read More :

मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हुए हार्दिक पटेल, 2019 लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं मैदान में

कभी टीवी शो में ऑडियन्स पर बरसीं तो कभी कार्टूनिस्ट को कराया गिरफ्तार, ममता बनर्जी का विवादों से रहा है पुराना नाता

बीजेपी में शामिल हुई ईशा कोप्पिकर, राजनीति में ये अभिनेत्रियां भी ले चुकी हैं एंट्री

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh