Menu
blogid : 321 postid : 1390436

प्लेन क्रैश में नेपाल के पर्यटन मंत्री की मौत, भारत के ये नेता भी प्लेन हादसे में गवां चुके हैं जान

भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच नेपाल से एक और खबर आई है। नेपाल में प्लेन क्रैश हो गया है, जिसमें नेपाल के पर्यटन मंत्री रवींद्र प्रसाद अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। नेपाल के गृह सचिव के मुताबिक हादसा पूर्वी नेपाल के तेहराथम जिले में हुआ। हादसा उस वक्त हुआ, जब हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहा था। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता उत्तम राज सुबेदी के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर का काठमांडू स्थित एयरपोर्ट टावर से संपर्क टूट गया। और फिर ये हादसे की बात सामने आई। भारत में भी कई नेता प्लेन हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं। आइए, डालते हैं एक नजर

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal28 Feb, 2019

 

 

गंति मोहन चंद्र बालयोगी

 

3 मार्च 2002 में पेशे से वकील और राजनीतिज्ञ गंति मोहन चंद्र बालयोगी आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए थे। 12वीं लोकसभा स्पीकर गंति मोहन उस वक्त 50 वर्ष के थे।

 

वाईएसआर रेड्डी

 

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

 

संजय गांधी

 

23 जून 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भाई संजय गांधी की हवाई दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका हवाई जहाज सफदरजंग एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया था। पायलट के तौर पर प्रशिक्षित संजय गांधी उस वक्त खुद जहाज उड़ा रहे थे।

 

माधव राव सिंधिया


30 सितंबर 2001: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास विमान दुर्घटना में कांग्रेस मंत्री माधव राव सिंधिया की मौत हो गई थी। विमान में सवार आठों लोग इस हादसे में मारे गए थे। वे शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता ग्वालियर के अंतिम महाराज जिवाजी राव सिंधिया थे।

 

सौंदर्या


90 के दशक की अभिनेत्री सौंदर्या कई फिल्मों में नजर आई थीं। ‘सूर्यवंशम’ फिल्म में सौंदर्या को खूब नोटिस किया गया था। फिल्मों के बाद सौंदर्या ने राजनीति में अपना कॅरियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली। 17 अप्रैल 2004 को वो बैंगलोर से भाजपा का चुनावी कैम्पेन करने के लिए आंध्र प्रदेश गई थी। उस दौरान प्लेन ने अभी उड़ान भरी ही थी कि तकनीकी खराबी के कारण उसमें आग लग गई और प्लेन में बैठे पायलेट, भाजपा कार्यकर्ता, सौंदर्या के भाई और खुद सौंदर्या की प्लेन क्रैश में मौत हो गई।…Next

 

Read More :

जेल में कैदियों को भगवत गीता पढ़कर सुनाते थे जॉर्ज फर्नांडीस, मजदूर यूनियन और टैक्सी ड्राइवर्स के थे पोस्टर बॉय

यूपी कांग्रेस ऑफिस के लिए प्रियंका को मिल सकता है इंदिरा गांधी का कमरा, फिलहाल राज बब्बर कर रहे हैं इस्तेमाल

वो गेस्ट हाउस कांड जिसने मायावती और मुलायम को बना दिया था जानी दुश्मन, जानें क्या थी पूरी घटना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh