Menu
blogid : 321 postid : 1378185

फेसबुक पर सबसे चर्चित सांसद रहे पीएम मोदी और सचिन, भारतीय सेना का भी जलवा

साल 2017 भले ही निकल गया हो, लकिन पिछले साल की कुछ बातें अभी तक लोगों को याद है। सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट पर हर बार कुछ न कुछ नया देखने के मिलता है। फेसबुक पर बीते साल सबसे लोकप्रिय संसद सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शामिल रहे। तो चलिए जानते हैं साल 2017 में आखिर क्या खास रहा इन दोनों के लिए।

cover pm


फेसबुक पर साल 2017 में रहा इनका जलवा

फेसबुक पर साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा सदस्य के रूप में और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के रूप में सर्वाधिक चर्चित रहे। फेसबुक ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने एक जनवरी, 2017 से 31 दिसंबर, 2017 की अवधि में भारत में सरकारी निकाय, मंत्रालयों और राजनीतिक दलों के शीर्ष फेसबुक पेज के बारे में रिपोर्ट जारी की है।


pm modi


राज्य सरकार की ये नाम रहे चर्चा में

इस रिपोर्ट में फेसबुक ने भारत की संसद के अधीन शीर्ष स्तरीय सरकारी निकायों, केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार और संघ शासित प्रदेशों और राजनीतिक दलों के पेज को अलग-अलग बांटा है। राज्य सरकार और संघ शासित प्रदेशों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे अधिक चर्चित रहे। इसमें दूसरे स्थान पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रहीं।

PTI3_18_2017_000173B

फेसबुक पर छाई भारतीय सेना

फेसबुक पर ‘माई गवर्नमेंट इंडिया’ सरकारी पहल के रूप में सबसे अधिक चर्चा में रहा, वहीं सैन्य बलों में भारतीय सेना के बारे में अधिक चर्चा की गई। शीर्ष निकायों की बात की जाए, तो पीएमओ इंडिया फेसबुक पर सबसे अधिक लोकप्रिय रहा। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विदेश मंत्रालय का नंबर रहा।

army modi


पीएमओ इंडिया के 137.4 करोड़ फॉलोअर्स

राजनीतिक पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फेसबुक पर सबसे अधिक लोकप्रिय पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस इस सूची में तीसरे स्थान पर रही। दूसरा स्थान आम आदमी पार्टी ने हासिल किया। शीर्ष कार्यालय के रूप में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) सबसे चर्चित रहा। इसके बाद राम नाथ कोविंद दूसरे स्थान पर रहे। मंत्रालयों में विदेश मंत्रालय शीर्ष पर रहा। पीएमओ इंडिया के 137.4 करोड़ फॉलोअर्स और 138.2 करोड़ लाइक्स हैं। वहीं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पेज पर 48 लाख फॉलोअर्स और 49 लाख लाइक्स हैं।…Next




Read more:

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी हैं डॉक्‍टर, दिलचस्‍प है इनकी लव स्‍टोरी

2017 के वो 5 विवादित बयान, जिनसे चढ़ा सियासी गलियारों का पारा

132 साल की हुई देश को 6 पीएम देने वाली कांग्रेस पार्टी, इस तरह हुई थी स्‍थापना

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh