डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी से रेप के मामले में 28 अगस्त को कोर्ट ने सजा सुना दी। गुरमीत सिंह को 25 अगस्त को दोषी करार दिए जाने के बाद से ही डेरा सच्चा सौदा भी सुर्खियों में है। इस डेरे को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। इन दिनों गुरमीत राम रहीम सिंह और डेरा सच्चा सौदा देश के सबसे चर्चित मुद्दों में से एक है। हरियाणा और पंजाब में डेरे को लोग सम्मान की नजर से देखते हैं। डेरा प्रमुख को अपना गुरु मानने वालों की संख्या भी हजारों-लाखों में है। इन दोनों ही प्रदेशों में डेरे के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां आम लोगों के अलावा कई बड़े नेता भी आते हैं। आइये हम आपको बताते हैं हरियाणा व पंजाब के प्रमुख डेरों और वहां हाजिरी लगाने वाले बड़े नेताओं के बारे में।
डेरा ब्यास
यह डेरा पंजाब के अमृतसर में स्थित है। डेरा ब्यास के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 90 देशों में फैला हुआ है। इस डेरे का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यहां बड़े-बड़े नेता आते रहते हैं। यहां आने वाले बड़े नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल हैं।
डेरा सच्चा सौदा
हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा इस समय विवादों में है। यहां का डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जेल में है। इस डेरे के अनुयायियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंचकुला में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की थी। यहां आने वालों में बड़े नेताओं में हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज, बादल परिवार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं।
डेरा सच्चा खंड
यह डेरा पंजाब के जालंधर में स्थित है। इस डेरे का भी पंजाब में जबरदस्त प्रभाव है। इसके भी हजारों की संख्या में अनुयायी हैं। इस डेरे पर अपने वालों में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायण, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बादल परिवार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम शामिल है।
Read More:
गुरमीत राम रहीम सिंह के नाम दर्ज हैं ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड, नहीं जानते होंगे आप!किसी पर रेप तो किसी पर सेक्स रैकेट चलाने का लगा आरोप, ऐसे संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं कई ‘बड़े बाबा’
देश की इन पुरानी समस्याओं के कारण बाबाओं की 'शरण' में जाते हैं लोग!
Read Comments