Menu
blogid : 321 postid : 1391337

स्किल इंडिया पर पीएम मोदी ने युवाओं को क्या क्या कहा, पढ़िए उनके दिए 3 मूलमंत्र समेत 5 प्रमुख बातें

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan15 Jul, 2020

 

विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्किल आपके काम, प्रतिभा और प्रभाव को प्रेरक बना देती है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से उपजी चुनौतियों से पार पाने के लिए तीन मूलमंत्र भी दिए। यहां पढ़िए पीएम के भाषण की प्रमुख 5 बातें।

 

 

 

 

कोरोना संकट ने काम का तरीका बदला
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के इस संकट ने विश्व-संस्कृति के साथ ही काम की प्रकृति को भी बदलकर कर रख दिया है। हर दिन बदलती हुई नई प्रौद्योगिकी ने भी उस पर प्रभाव डाला है।

 

 

 

 

 

स्किल काम के प्रभाव को प्रेरक करती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से कहा कि स्किल आपके काम की ही नहीं आपकी भी प्रतिभा को, प्रभाव को, प्रेरक बना देती है। उन्होंने कहा कि साथियों यहां एक और चीज समझनी बहुत जरूरी है कि कुछ लोग ज्ञान और स्किल को लेकर के हमेशा भ्रम में रहते हैं, या भ्रम पैदा करते हैं। इस स्थिति से बचने की जरूरत है।

 

 

 

 

स्किल मैपिंग पोर्टल से एक क्लिक में काम मिलेगा
पीएम मोदी ने बताया कि चार-पांच दिन पहले देश में श्रमिकों की स्किल मैपिंग का एक पोर्टल भी शुरू किया गया है। यह पोर्टल स्किल्ड लोगों को स्किल्ड श्रमिकों की मैपिंग करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे एम्प्लॉयर्स एक क्लिक में ही स्किल्ड मैप वाले वर्कर्स तक पहुंच पाएंगे।

 

 

 

 

 

5 साल पहले शुरू हुआ था स्किल इंडिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में ज्ञान और स्किल के बीच जो अंतर है। उसे समझते हुए ही काम हो रहा है। आज से 5 साल पहले आज के ही दिन स्किल इंडिया मिशन इसी सोच के साथ शुरू किया गया था। स्किल इंडिया के जरिए हजारों युवओं की क्षमताओं को विकसित करने का काम किया गया है।

 

 

 

 

बदलते दौर में सफलता के 3 मूलमंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि आज के दौर में बिज़नेस और बाज़ार इतनी तेजी से बदलते हैं कि समझ नहीं आता रेलिवेंट कैसे रहा जाए। कोरोना के इस समय में तो ये सवाल और भी अहम हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं इसका एक ही जवाब देता हूं, रेलिवेंट रहने का मंत्र है, स्किल, री-स्किल और अपस्किल होते रहना ही है।…NEXT

 

 

 

Read More :

छात्र राजनीति से निकले वीपी सिंह कैसे बने देश के प्रधानमंत्री, जानिए पूरी कहानी

किसान पिता से किया वादा निभाया और बने प्रधानमंत्री, रोचक है एचडी देवगौड़ा का राजनीति सफर

राष्ट्रपति का वो चुनाव जिसमें दो हिस्सों में बंट गई थी कांग्रेस, जानिए नीलम संजीव रेड्डी के महामहिम बनने की कहानी

जनेश्‍वर मिश्र ने जिसे हराया वह पहले सीएम बना और फिर पीएम

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh