Menu
blogid : 321 postid : 1390367

बिना एक भी ट्वीट किए प्रियंका गांधी के बने 157 हजार फॉलोवर्स, मायावती से निकलीं इतनी आगे

कांग्रेस महासचिव बनते ही प्रियंका गांधी कई नेताओं के निशाने पर आ गई। वहीं, उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी ही रहती हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका पर कई मीम भी बनते दिखे। वहीं, कई लोगों का मानना है कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल से बेहतर तो हैं लेकिन फिर भी कांग्रेस की डूबती लुटिया को अकेले प्रियंका गांधी पार नहीं लगा सकती। बहरहाल, ये तो लोकसभा चुनाव के फैसले को देखकर ही कहा जा सकता है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस को कितना संभाल पाती हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal12 Feb, 2019

 

 

फिलहाल, प्रियंका की एंट्री सोशल मीडिया पर हुई तो उन्होंने सभी को चौंका दिया है। प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि हाल ही में बसपा प्रमुख भी ट्विटर पर आई हैं और अपनी सक्रियता तेज कर चुकी हैं। अगर मायावती और प्रियंका गांधी के ट्विटर पर आने की घटना की तुलना की जाए तो प्रियंका गांधी की ट्विटर पर लोकप्रियता मायावती की तुलना में काफी अधिक है। पूर्वी यूपी की कमान संभाल रही प्रियंका अपने रोड़ शो की वजह से भी खासी चर्चा में थीं।

 

 

बिना एक भी ट्वीट किए 157 हजार फॉलोवर्स
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ट्विटर पर सोमवार को एंट्री हुई। प्रियंका के ट्विटर पर आते ही उनके फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। महज कुछ घंटों के भीतर ही उनके फालोअर्स की संख्या लाख पार कर गई। ताजा आंकडों के मुताबिक, अभी प्रियंका गांधी के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 159 हजार पार है। हैरानी का बात है कि अब तक प्रियंका गांधी ने अब तक एक भी ट्वीट नहीं किया है। उनके फॉलोअर्स बेसब्री से उनके पहले ट्वीट का इंतजार कर रहे हैं। देखते हैं प्रियंका पहला ट्वीट किस मुद्दे पर करती हैं।
वहीं फॉलो की बात करें, तो प्रियंका सिर्फ सात लोगों को फॉलो कर रही हैं। प्रियंका ने जिन सात लोगों को फॉलो कर रखा है, उनमें राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं।

 

 

मायावती से निकलीं आगे प्रियंका
बसपा प्रमुख मायावती के ट्विटर पर एंट्री की बात करें, तो आज के ताजा आकंड़ों के मुताबिक उनके फॉलोअर्स की संख्या 78 हजार के पार है। मतलब स्पष्ट है कि मायावती के फॉलोअर्स की संख्या प्रियंका गांधी से करीब आधा कम है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह भी है कि मायावती अब तक 28 ट्वीट भी कर चुकी हैं। अब देखना ये है प्रियंका और मायावती इन फॉलोवर्स को वोट में कितना तब्दील कर पाती हैं…Next

 

Read More :

अपने मॉर्निंग वॉक वीडियो में नमस्ते करते दिखे पीएम मोदी, उनकी इच्छाशक्ति के लोग हुए कायल

राजस्थान की कमान संभालेंगे अशोक गहलोत, 1980 में पहली बार बने थे सांसद : जानें खास बातें

अगर आपका वोट चोरी हो जाए तो ऐसे कर सकते हैं दुबारा वोटिंग, जानें क्या है टेंडर वोट और सेक्शन 49P

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh