Menu
blogid : 321 postid : 1390468

आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर फंसे राहुल गांधी, इन बयानों पर भी हो चुका है विवाद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वर्षों पहले भारतीय जेल से छोड़े जाने को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए सोमवार को इस आतंकी के लिए ‘जी’ शब्द लगाकर संबोधित किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए मसूद अजहर के प्रति इस श्रद्धा भाव से स्पष्ट है कि राहुल को आतंकवादियों से प्रेम है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal12 Mar, 2019

 

 

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और पाकिस्तान में समानता बताते हुए ट्वीट किया ‘राहुल और पाकिस्तान में यह समान बात है कि दोनों को आंतकियों से प्रेम है’ ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल के किसी बयान पर विवाद खड़ा हुआ हो। इससे पहले भी उनके बयान सुर्खियों में रह चुके हैं। एक नजर।

 

 

‘100% आंतकी हमले को रोकना मुश्किल’
2011 में दिए गए एक बयान में राहुल गांधी ने कहा था ‘हर आंतकी हमले को रोकना बेहद मुश्किल है, हम 99% हमलों को रोक सकते हैं लेकिन 1% हमले का चांस बना ही रहता है’।

 

‘कांग्रेस एक मजाकिया पार्टी है’
कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल ने अपनी ही पार्टी को फनी बता दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फनी पार्टी है। इसमें एक भी नियम-कानून नहीं चलता। एक भी नियम-कानून इस पार्टी में नहीं है। हर दो मिनट में नए नियम बनाते हैं, पुराने दबा दिए जाते हैं। किसी को नहीं मालूम कि कांग्रेस पार्टी के नियम क्या हैं। मजेदार संगठन है, कभी-कभी मैं पूछता हूं अपने आप से कि भैया ये पार्टी चलती कैसे है?

 

 

 

‘गरीबी एक मानसिक स्थिति है’
इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने बयान दिया था- गरीबी सिर्फ मानसिक स्थिति है। इसका खाना खाने, रुपये और भौतिक चीजों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शख्स कॉन्फिडेंस लाता है तो गरीबी से उबर सकता है।

 

‘बीजेपी को पसंद है शांत महिलाएं’
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने गुजरात में अपने चुनाव अभियान के दूसरे दिन यहां विद्यार्थियों की एक सभा में कहा ‘ भाजपा की सोच है कि जबतक महिलाएं शांत हैं, तब तक वे अच्छी हैं लेकिन जब वे बोलने लगती हैं तब वह (बीजेपी) उनका मुंह बंद करने की कोशिश करती है। ‘

 

 

‘आलू की फैक्ट्री’
अमेठी में एक भाषण के दौरान राहुल गांधी ने आलू की फैक्ट्री लगवाने का जिक्र किया था, जिसे लेकर उनका काफी मजाक उड़ाया गया था। राहुल ने कहा था कि सत्ता में न होने की वजह से वो आलू की फैक्ट्री नहीं लगवा सकते।…Next 

 

 

Read More :

मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हुए हार्दिक पटेल, 2019 लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं मैदान में

कभी टीवी शो में ऑडियन्स पर बरसीं तो कभी कार्टूनिस्ट को कराया गिरफ्तार, ममता बनर्जी का विवादों से रहा है पुराना नाता

बीजेपी में शामिल हुई ईशा कोप्पिकर, राजनीति में ये अभिनेत्रियां भी ले चुकी हैं एंट्री

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh