Menu
blogid : 321 postid : 1390389

लोकसभा चुनाव 2019 में नहीं दिखाई देंगे सुपरस्टार रजनीकांत, इस कुछ महीने पहले बनाई थी अपनी चुनावी पार्टी

राजनीति और फिल्मी सितारों का साथ बहुत पुराना रहा है। कई मशहूर सितारे ऐसे रहे हैं, जो फिल्मों में कॅरियर बनाने के बाद राजनीति में एंट्री करते हैं। वहीं, जनता भी इन्हें दूसरी पारी में खासा पसंद करते हैं। इसी क्रम में बात करें सुपरस्टार रजनीकांत की, तो उनकी राजनीति पारी का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से था लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनके फैंस का इंतजार कुछ ज्यादा लंबा खींच सकता है। सुपरस्टार रजनीकांत लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। रजनीकांत ने कहा कि वह चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी को समर्थन भी नहीं करेंगे।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal18 Feb, 2019

 

 

कुछ महीने पहले अपनी पार्टी बनाई थी

रजनीकांत ने कुछ महीने पहले ही अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम रजनी मक्कल मंड्रम रखा था। चुनाव न लड़ने के अपने फैसले को लेकर अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु की जनता से कहा है कि वह उस पार्टी को अपना वोट दें, जो उनके (लोगों के) हिसाब से राज्य में जल संकट का स्थायी हल निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि मैं आगामी संसदीय चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनाव है। उन्होंने कहा कि मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं और कोई भी राजनीतिक प्रचार के मकसद से मेरी तस्वीर या संगठन का झंडा इस्तेमाल नहीं करें। अभिनेता ने एक बयान में कहा कि रजीनी मक्कल मंड्रम आगामी संसदीय चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं कर रही है।

 

 

बदलाव की राजनीति पर जोर
रजनीकांत ने कहा तमिलनाडु बेहद ऐतिहासिक स्थान है। चाहे गांधीजी का अपना सामान्य पहनावा छोड़कर धोती अपनना हो या कुछ और सब कुछ यहां से शुरू हुआ था। मीडिया को यहां चार मिनट के अनौपचारिक संबोधन में उन्होंने कहा, ‘मेरी यहां से एक राजनैतिक क्रांति शुरू करने की इच्छा है।’ उन्होंने राजनीति में आने की घोषणा करने के दो दिन बाद यह बात कही।
उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि वह कब अपनी प्रस्तावित पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न की घोषणा करेंगे। संवाददाताओं द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं खुद नहीं जानता हूं’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह लोगों से मिलेंगे तो उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका पता चलेगा।…Next

 

Read More :

यूपी कांग्रेस ऑफिस के लिए प्रियंका को मिल सकता है इंदिरा गांधी का कमरा, फिलहाल राज बब्बर कर रहे हैं इस्तेमाल

राजनीति से दूर प्रियंका गांधी से जुड़ी वो 5 बातें, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं

जेल में कैदियों को भगवत गीता पढ़कर सुनाते थे जॉर्ज फर्नांडीस, मजदूर यूनियन और टैक्सी ड्राइवर्स के थे पोस्टर बॉय

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh