Menu
blogid : 321 postid : 1351285

दुनिया की 48 प्रतिशत आबादी वाला ग्रुप है BRICS, जानें BRIC से कैसे बना BRICS

चीन में 9वें ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर म्‍यांमार में हैं। ब्रिक्‍स ऐसे देशों का एक समूह है, जो (2015 तक) दुनिया की लगभग 48 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्‍व करता है। BRICS ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले पांच देशों का समूह है। दुनिया की कुल GDP का 30 फीसदी BRICS देशों में है, वहीं वर्ल्ड ट्रेड में इसकी 17 फीसदी हिस्सेदारी है। आइये जानते हैं कैसे बना ब्रिक्‍स और कहां से आया यह शब्‍द।


brics 2017


कहां से आया BRICS शब्‍द

सन् 2001 में इनवेस्ट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अपने ग्लोबल इकोनॉमी पेपर में BRIC का एक साथ शब्द के तौर पर इस्तेमाल किया था। उस पेपर का नाम था ‘द वर्ल्ड नीड्स बेटर इकनॉमी BRIC’। इससे यह अनुमान लगाया जाने लगा कि आने वाले समय में ब्राजील, रूस, भारत और चीन की अर्थव्यवस्था का सामूहिक तौर से विश्व के इकोनॉमी सेक्टर पर नियंत्रण होगा। यह भी कहा गया कि अगले 50 वर्षों में यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगी।


modi brics


BRIC से BRICS तक का सफर

जुलाई, 2006 में G-8 आउटरीच शिखर सम्मेलन के मौके पर रूस, भारत और चीन के नेताओं की बैठक में यह ग्रुप बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। सितंबर, 2006 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर ब्राजील, रूस, भारत और चीन यानी BRIC ग्रुप के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक हुई और इसे फॉर्मल ग्रुप बनाया गया। BRIC का पहला शिखर सम्मेलन रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में 16 जून, 2009 को हुआ। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका को इस ग्रुप में शामिल किया गया। इसके बाद BRIC ग्रुप साउथ अफ्रीका (S) जुड़ने के बाद BRICS बन गया। भारत ने 2012 और 2016 में BRICS सम्मेलन की मेजबानी की है।


प्रमुख मुद्दों पर होती रहती है बैठक

इन पांच देशों के आर्थिक मुद्दों से शुरुआत करते हुए BRICS का एजेंडा साल दर साल बढ़ा है। इसमें हर साल वैश्विक मुद्दे शामिल किए गए। इन देशों के प्रमुखों की मीटिंग से इतर वित्त, व्यापार, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मंत्रियों के साथ भी बैठकें होती रहती हैं।


Brics Summit


अभी तक यहां-यहां हुए हैं शिखर सम्‍मेलन

पहला BRIC शिखर सम्मेलन : 16 जून, 2009 रूस (येकातेरिनबर्ग)

दूसरा BRIC शिखर सम्मेलन : 15 अप्रैल, 2010 ब्राजील (ब्रासीलिया)

तीसरा BRICS शिखर सम्मेलन : 14 अप्रैल, 2011 चीन (सान्या)

चौथा BRICS शिखर सम्मेलन : 29 मार्च, 2012 भारत (नई दिल्ली)

पांचवां BRICS शिखर सम्मेलन : 26-27 मार्च, 2013 दक्षिण अफ्रीका (डरबन)

छठा BRICS शिखर सम्मेलन : 14-17 जुलाई, 2014 ब्राजील (फोर्टलीजा)

सातवां BRICS शिखर सम्मेलन : 8-9 जुलाई, 2015 रूस (ऊफा)

आठवां BRICS शिखर सम्मेलन : 15-16 अक्टूबर, 2016 भारत (गोवा)

नौवां BRICS शिखर सम्मेलन : 3-5 सितंबर, 2017 चीन (श्यामन)


Read More:

Quora पर बराक ओबामा से आगे नहीं, पीछे हैं मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

प्लेन क्रैश में मरने वाले इस राजनेता की मौत कहानी इनके पूर्वजों से जुड़ी हुई है!

… तो जेडीयू को थी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्‍तार से उम्‍मीद, जगह नहीं मिलने से निराश है पार्टी!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh