Menu
blogid : 321 postid : 1391108

ट्रंप की यात्रा में क्‍यों होता है यह ‘शख्‍स’, जानिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति के साथ कौन-कौन आया है

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हुए हैं। उनकी यात्रा की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से हुई है जो दिल्‍ली और यूपी के आगरा तक जाएगी। इस दौरान उनके साथ एक खास शख्‍स हमेशा मौजूद रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह शख्‍स ट्रंप की लगभग हर यात्रा में उनके साथ होता है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan24 Feb, 2020

 

 

 

 

 

 

सबसे ताकतवर इंसान
अमेरिका के राष्‍ट्रपति को दुनिया का सबसे ताकतवर शख्‍स माना जाता है। ऐसे में अमेरिकी राष्‍ट्रपति की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी भी बढ़ जाती है। यूं तो ट्रंप के साथ हर वक्‍त मौजूद रहने वाले लोगों में सबसे पहला नंबर अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह ट्रंप की लगभग हर यात्रा में साथ भी होती हैं। लेकिन, अमेरिकी राष्‍ट्रपति के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण शख्‍स रॉबर्ट चार्ल्‍स ओ ब्रायन माने जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

ट्रंप की सुरक्षा 
अमेरिका के मशहूर लॉयर रहे रॉबर्ट चार्ल्‍स ओ ब्रायन यूएस के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। इस नाते उनके कंधों पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी है। भारत दौरे पर ट्रंप के लिए कहां और कब कितने सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, यात्रा का पूरा विवरण, ट्रंप के खाने पीने और सोने से लेकर लगभग हर काम पर रॉबर्ट की नजर रहेगी।

 

 

 

चहते हैं रॉबर्ट
रॉबर्ट ओ ब्रायन अमेरिकी सरकार में कई बड़े ओहदों पर रह चुके हैं। वह राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ मई 2018 से काम कर रहे हैं। इस दौरान वह ट्रंप के विशेष दूत भी रहे हैं। सितंबर 2019 में डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्‍टन को अचानक हटाकर रॉबर्ट चार्ल्‍स ओ ब्रायन को नियुक्‍त किया था। ट्रंप के चहेते लोगों में रॉबर्ट का नाम पहले नंबर पर माना जाता है। यही वजह है कि ट्रंप की निजी सुरक्षा भी रॉबर्ट के कंधों पर है और वह ट्रंप की लगभग हर यात्रा में शामिल होते हैं।

 

 

 

 

 

 

रॉबर्ट पर खास जिम्‍मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्‍ट्रपति की लगभग हर यात्रा में उनके चीफ ऑफ स्‍टॉफ और नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर में से कोई न कोई जरूर शामिल रहता है। ट्रंप के चीफ ऑफ स्‍टाफ माइक मुलवाने तबियत में गड़बड़ी के चलते भारत दौरे पर नहीं आ सके हैं। जबकि, नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर रॉबर्ट चार्ल्‍स ओ ब्रायन भारत दौरे का हिस्‍सा हैं। इस लिहाज से वह ट्रंप की पूरी यात्रा में साथ रहेंगे।

 

 

 

 

इवांका भी साथ आईं
अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भारत भ्रमण के दौरान गुजरात के अहमदाबाद और उत्‍तर प्रदेश के आगरा और दिल्‍ली का भ्रमण करेंगे। डोनाल्‍ड ट्रंप भारत आने वाले 7वें अमेरिकी राष्‍ट्रपति हैं। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप भी आई हैं। ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप भी भारत दौरे का हिस्‍सा हैं। ट्रंप के साथ 12 सदस्‍यों का अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी इस दौरे का हिस्‍सा है। इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन, वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस और ऊर्जा सचिव डैन ब्रोइलेट सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।…NEXT

 

 

 

Read More :

जनेश्‍वर मिश्र ने जिसे हराया वह पहले सीएम बना और फिर पीएम

फ्रंटियर गांधी को छुड़ाने आए हजारों लोगों को देख डरे अंग्रेज सिपाही, कत्‍लेआम से दहल गई दुनिया

ये 11 नेता सबसे कम समय के लिए रहे हैं मुख्‍यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस समेत तीन नेता जो सिर्फ 3 दिन सीएम रहे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh