Menu
blogid : 321 postid : 1391269

चाइनीज फूड के बहिष्कार की अपील, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की प्रतिबंध की मांग

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan18 Jun, 2020

 

लद्दाख से सटी चीन सीमा पर 15—16 जून की रात को हुई हिंसक घटना में 20 भारतीय सैनिकों शहीद होने से लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर चीन को खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है। लोगों ने चीन के प्रोडक्ट के बहिष्कार की अपील की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने चाइनीज फूड परोसने वाले रेस्टोरेंट पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

 

 

 

 

 

सैनिकों की शहादत पर लोगो में उबाल
सीमा पर भारतीय सैनिकों और चीन के सैनिकों से विवाद होने की खबरें अकसर सामने आती रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ सालों में चीनी सैनिकों ने अपनी हद पार की है। हर बार मामले को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की गई है। लेकिन इस बार चीन ने नापाक हरकत करते हुए हिंसक घटना को अंजाम दिया है।

 

 

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर चीन के खिलाफ कैंपेन
भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद से देश के लोगों में चीन के खिलाफ उबाल आ गया है। सोशल मीडिया पर जमकर चीन की धुलाई की जा रही है। चीन के सामान को न इस्तेमाल करने के संदेश खूब वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा घरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान के बहिष्कार की अपील भी शामिल है।

 

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री ने किया चाइनीज फूड के बहिष्कार का ऐलान
केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने चीन की नापाक हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एएनआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि चीनी भोजन बेचने वाले रेस्टोरेंट पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मैं लोगों से चीनी भोजन का बहिष्कार करने की अपील करता हूं।…NEXT

 

 

 

Read More :

किसान पिता से किया वादा निभाया और बने प्रधानमंत्री, रोचक है एचडी देवगौड़ा का राजनीति सफर

राष्ट्रपति का वो चुनाव जिसमें दो हिस्सों में बंट गई थी कांग्रेस, जानिए नीलम संजीव रेड्डी के महामहिम बनने की कहानी

जनेश्‍वर मिश्र ने जिसे हराया वह पहले सीएम बना और फिर पीएम

फ्रंटियर गांधी को छुड़ाने आए हजारों लोगों को देख डरे अंग्रेज सिपाही, कत्‍लेआम से दहल गई दुनिया

ये 11 नेता सबसे कम समय के लिए रहे हैं मुख्‍यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस समेत तीन नेता जो सिर्फ 3 दिन सीएम रहे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh