Menu
blogid : 321 postid : 1389180

… तो राज्यसभा में बहुमत से दूर रहेगी बीजेपी! जानें क्या बन रहे समीकरण

राज्यसभा की 58 सीटों के लिए चुनाव इस समय चर्चा में है। एक ओर जहां कांग्रेस इसे लोकसभा चुनाव 2019 में जीत का हथियार बना रही है तो दूसरी ओर बीजेपी राज्यसभा में अपनी सीटें बढ़ाने में जुटी हुई है। इस अंकगणित के बीच राजनीतिक समीकरण भी काफी तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में चलिए आने वाले दिनों में क्या कुछ होने वाला है उसपर एक नजर ड़ालते हैं।

 

 

बदल रहा है समीकरण

उत्तर प्रदेश में नरेश अग्रवाल सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं जिससे अब 9 वीं सीट के लिए सपा और बसपा की मुश्किल बढ़ सकती है तो दूसरी ओर कांग्रेस इस चुनाव को बहाने सभी विपक्षी दलों को एक पाले में लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बीएसपी को समर्थन करने का ऐलान किया है तो मध्य प्रदेश में बीएसपी कांग्रेस का समर्थन करेगी।

 

कितनी सीटों का होगा फायदा

हालांकि इन चुनावों में बीजेपी को फायदा मिलने की संभावना है लेकिन एनडीए राज्यसभा में बहुमत से फिर भी दूर ही रहेगा। 59 सीटों में से बीजेपी 28 सीटें जीतेगी यानी उसे करीब दस सीटों का फायदा होगा। तीन मनोनीत सांसदों अनु आगा, रेखा और सचिन तेंदुलकर का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है, यह तीन भी एनडीए ही खाते में जाएंगे।

 

 

क्या बहुमत से रहेंगे दूर

अभी राज्य सभा में 239 सांसद हैं जिनमें एनडीए के पास 83 सांसद हैं। बहुमत का आंकड़ा 121 है। इस चुनाव के बाद तस्वीर बदलेगी, एनडीए के खाते में 12 सांसद जुड़ेंगे। अगर तीन मनोनीत को भी मिला दिया जाए तो एनडीए 100 के करीब यानी 98 तक पहुंच जाएगा। हालांकि बहुमत से फिर भी दूर ही रहेगा। ऐसे में मोदी सरकार के इस कार्यकाल में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां राज्यसभा में बहुमत से दूर ही रहेंगी और उन्हें महत्वपूर्ण बिलों को पास कराने के लिए बीजेडी और एआईएडीएमके जैसे दलों की मदद चाहिए होगी।

 

 

बीजेपी के 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

बीजेपी के 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, रिटायर होने वाले सभी आठ केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली यूपी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत एमपी, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर महाराष्ट्र, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बिहार, कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और रसायन राज्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया गुजरात से उम्मीदवार होंगे।

 

 

बीजेपी के संगठन से भी कई नेता राज्यसभा पहुंचेंगे

इसके अलावा बीजेपी के संगठन से भी कई नेता राज्यसभा पहुंचेंगे। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव राजस्थान, डॉक्टर अनिल जैन यूपी और सरोज पांडे छत्तीसगढ़ से, पार्टी प्रवक्ता अनिल बलूनी उत्तराखंड और जीवीएल नरसिम्हा राव यूपी से, केरल बीजेपी के नेता वी मुरलीधरन महाराष्ट्र से राज्यसभा आएंगे।…Next

 

Read More:

मेघालय चुनाव में संगमा बनाम संगमा है मुकाबला, ऐसे बन रहे सियासी समीकरण

जब जयललिता के चेहरे को छोड़कर पूरे शरीर पर हुआ हमला, ये थी वजह

राजनीति से लेकर व्‍यापार तक, ऐसा है भारत-कनाडा का रिश्ता

Tags:                                                                                                         

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh