Menu
blogid : 321 postid : 1389424

जारी हुई दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट, पीएम मोदी को मिला ये स्थान

2018 के सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट फोर्ब्स मैगजीन की ओर से जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस लिस्ट में लगह मिली है, खास बात ये है कि वो टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं समते दुनिया के कई मुख्य नेता इस लिस्ट में अफनी दगह बना रहे हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी और खास बातें।

Shilpi Singh
Shilpi Singh9 May, 2018

 

 

चीन के राष्ट्रपति सबसे शक्तिशाली

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहली बार फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति घोषित किए गए हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर सत्ता पर काबिज ट्रंप की रैंकिंग दो से तीन हो गई है। वहीं, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्कल चौथे नंबर पर हैं। फोर्ब्स मैगजीन ने कुल 75 शक्तिशाली लोगों के नाम जारी किए हैं।

 

 

दूसरे नंबर पर पहुंचे पुतिन चौथी बार बने राष्ट्रपति

इससे पहले पुतिन चार सालों तक नंबर-1 पर रहे थे, इस साल वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दे कि कल ही पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए हैं। पुतिन का सपर अबतक बेहतरीन रहा है, पुतिन ने रूस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ साथ विपक्ष को कमजोर किया और विदेशों में रूस की ताकत की नयी झलक भी दिखायी है। शपथ लेते वक्‍त पुतिन की एंट्री देखने लायक थी, इस इवेंट के लिए 1991 के बाद पहली बार राष्‍ट्रपति के लिए स्‍पेशल लिमोजिन तैयार करवाई गई थी, यह कार राष्‍ट्रपति के लिए रूस में ही तैयार की गई है। 860 ‘घोड़ों की शक्‍त‍ि’ यानी हॉर्सपावर वाली ये कार दुनिया में किसी भी राष्‍ट्रपति के लिए बनी सबसे बड़ी कार है।

 

 

सऊदी अरब प्रिंस भी हैं शामिल

इस साल लिस्ट में शामिल होने वाले नए लोगों में सऊदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान अल सौद भी हैं, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सौद का नंबर 8वां है। फ्रांस के राष्ट्रपति एम्मानुएल मैक्रोन 12वें नंबर पर हैं, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन 54वें नंबर पर हैं। अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस 5वें नंबर पर इस लिस्ट में हैं।

 

 

कुछ ऐस है टॉप 10 शक्तिशाली व्यक्ति

1. शी जिनपिंग (चीन के राष्ट्रपति),

2. व्लादिमीर पुतिन (रूस के राष्ट्रपति),

3. डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिका के राष्ट्रपति)

4. एंजेला मर्कल (जर्मनी की चांसलर)

5. जेफ बेजोस (अमेजन के सीईओ)

6. पोप फ्रांसिस (धर्मगुरु, रोमन कैथोलिक चर्च)

7. बिल गेट्स (संस्थापक, माइक्रोसॉफ्ट)

8. मोहम्मद बिन सलमान अल सौद (सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस)

9. नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधानमंत्री)

10. लैरी पेज (गूगल के सह संस्थापक)

 

ये सारे नाम फोर्ब्स मैगजीन की ओर से जारी किए गए हैं और हमने भी वहीं से ये सारे आकंड़े उठाए हैं।.Next

Read More:

मायावती ने उपचुनावों में सपा से दूरी बनाकर चला बड़ा सियासी दांव!

कर्नाटक में बज गया चुनावी बिगुल, ऐसा है यहां का सियासी गणित

राज्यसभा के बाद यूपी में एक बार फिर होगी विधायकों की ‘परीक्षा’

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh