priyanka
- 36 Posts
- 474 Comments
मेरे सपनो में फूल खिलते है, हवा महकती है , चाँद चमकता है ….
तो सोचती हूँ की किसी गरीब के सपनो में क्या होता होगा …
क्या उसके सपनो में कांटो की चुभन, गर्म उमस भरी हवा, चिलचिलाती धुप होती होगी …
मेरे सपनो में बांसुरी की रागिनिया सुनाई देती है …
क्या उसके सपनो में हथोड़े की ठक-ठक सुनाई देती होगी…
मेरे सपनो में बारिश की ठंडी फुहारों का झोंका आता है …
क्या उसको छत से टपकती बारिश की बुँदे सोने नही देती होंगी…
क्या उसके सपने भी उसके खाने की तरह रूखे-सूखे होते होंगे…
क्या उसके सपने भी उसके कंधो की तरह झुके और दबे हुए होंगे…
मेरे सपने सुनहरे कल से सजे हुए होते है…
तो…
फिर सोचती हूँ की कल की चिंता में सोया हुआ…
वो गरीब क्या सपने भी देखता होगा …!!!
Read Comments