Menu
blogid : 3063 postid : 119

शब्दों का ये संसार….

priyanka
priyanka
  • 36 Posts
  • 474 Comments

शब्दों का ये संसार ……………………….
शब्द जिनके द्वारा व्यक्त करते है
हम अपनी भावनाए अपने विचार
सोचो…!!! अगर न होते ये शब्द
तो दुनिया कितनी खामोश होती
हम क्या करते हम क्या समझते
हम क्या लिखते हम क्या कहते
पर कभी कभी सोचती हूँ ……….
काश ना होते ये शब्द ……………
दुनिया केवल इन बेजुबान आँखों के सहारे चलती
शरारत इन आँखों की समझ जाती आँखे उनकी
ज़िन्दगी यूँ ही गुजर जाती
मन की समझ के सहारे
किसने बनाए होंगे ये शब्द
कैसे बनाये होंगे ये शब्द
कभी सोचो तो आश्चर्य होता है!
इतिहासकारो ने क्यों नहीं की खोज इसकी
की किसने की है रचना इनकी
छोटे पर विकराल शब्द
जो मुख से निकलते है तो …
कभी कर देते है दुःख कम
कभी कर देते है आँखे नम
पर बिना शब्दों के सहारे रहा भी नहीं जाता है
न बोलो तो जीवन नीरस हो जाता है
तो फिर जीवन नीरस क्यों बनाये
शब्दों के संसार में खेलते चले जाए……….

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh