Menu
blogid : 4444 postid : 664279

दिल्ली हादसा…

Pradeep
Pradeep
  • 59 Posts
  • 118 Comments

आज दिल्ली कि सड़को पर एक भीषण हादसे में कांग्रेस कि मृत्यु हो गयी है व भाजपा गम्भीर रूप से घायल है| इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए १ वर्ष पुराने आम आदमी के संघटन ‘आप’ ने इसे एक चेतावनी बताया है| आप के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने कहा है की अगर राजनीति के गलियारे में आम आदमी की नहीं सुनी गयी तो अगले साल लोकसभा चुनावो में ऐसे हमले पूरे देश में किये जा सकते है| इस हमले की निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे ‘निराशाजनक’ बताया है, वही शीला दीक्षित ने इससे भयभीत होकर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है| इस धमाके के बाद राहुल गांधी कही नजर नहीं आ रहे जो कि एक चिंता का विषय है| भाजपा भयभीत है क्योंकि काफी सम्भावना है कि अगले ५ साल ‘आप’ कि और से ऐसे हमले और हो सकते है|

आप लोग भी सावधान हो जाये, क्योंकि अगर आप भी भ्रष्टाचार जिसे व्यंजनो का रसास्वादन कर रहे है तो ये हमला आप पर भी हो सकता है|

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.

    CAPTCHA
    Refresh