- 15 Posts
- 175 Comments
गेंहू कटाई का समय है पर आज बारिश हो गई,
लगता है प्रकृति किसानों से नाराज़ हो गई |
बारिश से गेंहू की फसल को होगा बहुत नुकसान,
किसानों के लिए इसकी भरपाई करना होगा नहीं आसान |
इस वर्ष भी गेंहू की बम्पर पैदावार हुई है,
पर अनेक राज्यों में गेंहू की खरीद अभी शुरू भी नहीं हुई है |
गेंहू की फसल के भंडारण को,
सरकार के पास पर्याप्त गोदाम नहीं हैं,
और जो हैं वो पुरानी फसलों से भरे हैं,
उनमें जगह नहीं है |
सरकारी खरीद कम होने पर,
किसान सस्ते में उपज बेचने को मजबूर होता है,
वह गेंहू बोता है कमाई की आस में,
पर ऐसी परिस्थितियों में अपनी किस्मत पर रोता है |
एक तरफ व्यवस्था की नीतियों से परेशान,
दूसरी तरफ प्रकृति ने भी कर दिया नुकसान |
इस दोहरी मार से किसानों को उबारने का प्रयास होना चाहिए,
किसानों के लाभ के लिए नीतियों में बदलाव होना चाहिए |
करोड़ों लोगों का पेट भरने वाला अन्नदाता किसान यदि दुखी रहेगा,
तो देश भी प्रगति के मार्ग पर आगे नहीं बढ़ेगा |
Read Comments