Menu
blogid : 8718 postid : 12

झांक रे इंसान अपने गिरेबान

Is this India ?
Is this India ?
  • 7 Posts
  • 0 Comment

कोरोना-वायरस लॉकडॉन हिंदुस्तान ,
जिम्मेवार नागरिक ले रहे संज्ञान ,
सड़कें बाजार गली मोहल्ले सुनसान ,
बेखौफ टहलती कोरोना डायन ,

 

 

इंसानियत के दुश्मन फिरंगी फरमान ,
सोशल डिस्टेंसिंग समझते अपमान ,
जनसैलाब के सारथी राष्ट्रीय नुकसान ,
कोरोनावायरस वाहक ऐसे शैतान ,

 

 

घिनौनी मानसिकता ईश्वरीय गुणगान ,
निर्बोध उपदेशक मज़हबी फरमान ,
भड़काऊ प्रवचन खुदगर्ज इंसान ,
वैचारिक संक्रमण संदेहास्पद बयान ,

 

मजहबी मृगतृष्णा शह-ए-मनोविज्ञान ,
पराया-कंधा स्वार्थी बंदूक निशान ,
अंधभक्त गुरु-चेले जीवन चढ़े परवान ,
दिग्भ्रमित जमात आडंबरपूर्ण शान ,

 

 

मत कर रे इंसान तू अभिमान ,
तेरे कर्म- धर्म देख रहा भगवान ,
झांक ले इतिहास और अपना गिरेबान,
मिट गए सिकंदर-हिटलर-टीपूसुल्तान,

 

 

सुन रे ! अल्लाह- वाहेगुरु- यीशु-भगवान ,
पथ-भ्रष्टों को बुद्धि-विवेक कर प्रदान,
राजा-रंक हिंदू सिख ईसाई मुसलमान ,
कोरोना-महामारी संक्रमण एक समान,

 

 

देश ना बने चीन अमेरिका इटली ईरान,
बचाइए भारतीय सांस्कृतिक पहचान ,
पढ़िए गीता-बाइबल-गुरुग्रंथ-कुरान ,
“मानव कल्याण” सर्वधर्म सार महान ,

 

 

हे भगवान तू महान दे वरदान ,
कोरोना-मुक्त हो समूचा जहान ,
सुखी – रोगमुक्त – मंगलमय हो जहान ,
“वसुधैव कुटुंबकम” गूंजता आसमान !!

 

 

 

 

 

नोट : यह लेखक के निजी विचार हैं और इसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी हैं।

Tags:               

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply