Menu
blogid : 18237 postid : 1330187

महाभारत युद्ध की एक अद्भुत घटना

भारत के अतीत की उप्
भारत के अतीत की उप्
  • 366 Posts
  • 488 Comments

जय श्री राम महाभारत युद्ध की एक अद्भुत घटना जिससे शयद बहुत कम लोग परचित होंगे.एक अद्भुत कथा-

आखिर क्यों श्री कृष्ण को महाभारत युद्ध में 18 दिन
तक खानी पड़ी मूंगफली, एक अनोखा रहस्य !
वासुदेव श्री कृष्ण ने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में
अनेको एवम अद्भुत लीलाये रची, महाभारत के
भीषण युद्ध में बगैर अस्त्र एवम शस्त्र उठाये उन्होंने पांडवो को जीत दिला दी. भगवान श्री कृष्ण के
अनेको लीलाओ में से एक बहूत अजीब लीला
उन्होंने महाभारत युद्ध के दौरान रची.
महाभारत युद्ध के प्रत्येक दिन भगवान श्री कृष्ण
मूंगफली खाते तथा फिर युद्ध की औऱ प्रस्थान करते.
ये उनका दैनिक नियम बन चुका था की जैसे ही युद्ध प्रारम्भ होता उससे पहले वह कुछ मूंगफलियां अपने
मुह में डाल लेते.
वास्तव में भगवान श्री कृष्ण के मूंगफली खाने के
पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ था जिसे सिर्फ
एक ही व्यक्ति जानता था औऱ वह थे उडुपी
राज्य के राजा.
इस अनोखे रहस्य के पीछे कथा है की जब महाभारत
का युद्ध पांडवो औऱ कौरवो के बीच छिड़ा तो दोनों
पक्षो ने देश विदेश के राजाओ को युद्ध में उनकी
तरफ से सम्मलित होने के लिए सन्देश भेजा.
सूचना मिलते है अनेको राजा युद्ध में सम्मलित हुए
कुछ पांडवो के पक्ष से लड़े तो कुछ कौरवो के पक्ष
से परन्तु उन अनेको राजाओ में से एक राजा ऐसे
भी थे जो किसी के पक्ष से न लड़ते हुए भी युद्ध
में सम्मलित हुए.
दरसल उडुपी राज्य के राजा ने पांडवो औऱ कौरवो
किसी के पक्ष से नहीं लड़े उन्होंने भगवान श्री कृष्ण
से कहा की महाभारत के इस भीषण युद्ध में लाखो
योद्धा शामिल होंगे औऱ युद्ध करेंगे परन्तु शाम को युद्ध समाप्त होने के बाद जब ये वापस अपने शिविर में
आएंगे तो इन्हें भोजन की आवश्यकता होगी.
अतः हे वासुदेव श्री कृष्ण में चाहता हूँ की मै पांडव
एवम कौरव दोनों पक्षो के सैनिको के लिए भोजन
का प्रबन्ध करू. भगवान श्री कृष्ण ने इस कार्य के
लिए राजा उडुपी को आज्ञा दे दी.
लेकिन अब राजा उडुपी के सामने एक नई समस्या उतपन्न हो गई, समस्या यह थी की कैसे निश्चित किया जाए की हर दिन युद्ध समाप्त होने के पश्चात सैनिको
के लिए कितना खाना बनाया जाए. क्योकि युद्ध में
हर दिन अनेको सैनिक मारे जाते थे ऐसे में यदि किसी दिन कम खाना बनाया जाए तो उस दिन सैनिक भूखे
मर जाएंगे, औऱ जिस दिन यदि खाना ज्यादा बन जाए
तो बर्बाद होने पर अन्नपूर्णा का अपमान होगा.
उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के समक्ष जाकर अपनी
समस्या रखी. श्री कृष्ण ने इस समस्या को सुलझाने
के लिए कहा की महाभारत युद्ध के दौरान हर दिन मैं मुगफली के कुछ दाने खाऊंगा. मुगफली के जितने
दाने में एक दिन में खाऊंगा समझ लेना उतने हजार
सैनिक उस दिन युद्ध में मारे जाएंगे.
इस तरह भगवान श्री कृष्ण ने राजा उडुपी के सामने
एक बहुत बड़ा रहस्य खोल कर रख दिया जिस कारण
से युद्ध में सैनिको को पर्याप्त भोजन खाने को मिल जाता था औऱ इससे भोजन बर्बाद भी नहीं होता था.

“जय श्री कृष्ण”                                                                                                                                                                                                             रमेश अग्रवाल कानपुर.download (8)

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh