हवलदारिन सा से अब बर्दास्त नहीं हो रहा था ,पर मन की बात कहे तो कहे कैसे ? हवालदार सा तो अपने में ही मगन है | त्यौहार का दिन है आज राजा- परजा सभी तो रबड़ी खाते है ,कही ख़त्म हो गयी तो ? हाय राम ; आखिर हिम्मत कर पुकार ही लिया ” अजी सुनते हो : “ “क्या बात है ” आत्मा की सारी मिठास वाणी में घोल कर मुस्कराते हुए हुकुम सिंह नजदीक पहुंचे | “तनी बताओ तो मनोजवा के बाऊ जी तुम्हार हमार पहली मुलाकात कहा भयी रहे?” “पर उसे इस वक्त याद करने की का जरुरत पड़ गयी “| “तो बताओ ना” “तुम्हरे बापू के घर पर ही तो मिले थे , जब तुम जलपान के पिलेट पकरे पकरे हमार सामने आई थी | “ना मनोजवा के बापू न पहिली मुलाकात गंगवा हलवाई की दुकान में हुयी रहे ,अरे यही कलुवा का बाप रहे गंगवा | “तो “ “तो ” का उस दिन रबड़ी का एकै कुल्हड़ बचा रहे ,जिसका पइसा पहिले ही हम गंगवा चाचा का पकड़ा दीन रहे . मगर ना वर्दी की रुआब मा तुम हंगामा मचाई दियो तो हम कहा की “सिपाही जी हुल्लड़ मत करो चाहो तो हम आधी रबड़ी तुमका बिना पइसा के खिला देब “| बस हमरी बात में तुम इस कदर मोहे इस कदर मोहे की हमार घर के चक्कर काटि – का टि…के ,,,,,,, आखिर हमार बापू से . हमार हाथ मांग ..लिया ………….| तो तो आज तुम वह कुल्हड़ भी अपनी रबड़ी के साथ मंगा कर मुझे खिलाओ “| हुकुम सिंह मुस्कराये | ” ठीक है मनोजवा के माई तुम घर चलो हम अब्बै भेजित है “| “मगर तनी जल्दी आना हमार होली तो अभी बाकि है न “ हवलदारिन के जाते ही हुकुम सिंह ने ताई को खोजना शुरू किया तो पता चला वो जा चुकी है | मायूस हो वे खुद कलुवा के यहाँ से रबड़ी ले कर घर पहुंच गए | दुलारी अमरुद पकडे पैर पटकती पंडित जी के घर पहुंची | ” अजीब आदमी है आप |आप का लिखा कोई ठीक से बांच भी नहीं पाता”| “क्या हुआ दुलारी जी सब ठीक तो है” मै सकपकाया | “क्या ठीक है आपके आकाश भईया फागुन में श्रृगार रस के बजाय सुन्दर कमसिन कन्या को अमरुद के गुणसमझा रहे थे | आप इस तरह की बात क्यों लिखते है ? “मगर ऐसा क्या लिख दिया मैंने दुलारी जी “ ” वो कटि को कंचन ……… हुंह मुझे लाज आती है “ ” अच्छा कनक छरी सी कामिनी कटि काहे को क्षीन “ कटि कंचन को काटि बिधि कुचन मध्य धरि दीन ‘ “हा हा पंडित जी यही तो कह रहे थे जवाहिर भईया “ “ठीक है दुलारी जी अब समझ लिया है तो घर जाओ ताई परेशान होगी | “अभी कहाँ ? पहिले होली तो खेल ले ” | “ठीक है दुलारी जी ,पर यह बात किसी से कहना नहीं कि पंडित जी हमारे साथ होली खेले थे | “सिर्फ इसी शर्त पर कि आप पदमावत की व्याख्या मुझे समझायेंगे “ मरता क्या ना करता हा कर दी है | सोचता हू नागमती -वियोग वर्णन से शुरू करूँगा | नागमती चित उर पथ हेरा | पिऊ जो गए पुनि कीन्ह न फेरा ||
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK
Read Comments