Menu
blogid : 17926 postid : 902482

मै तो अज्ञानी हु

kavi ravinder singh .com
kavi ravinder singh .com
  • 81 Posts
  • 46 Comments

खादय पदार्थो में मिलावट का खेल मिलावट खोरो के द्वारा बहुत पहले से किया जाता रहा है अब लोग जयादा जाग्रत है पहले से इसलिए ये खेल पकड़ में आने लगा है …..दूध में भी पानी ….धनिया में लीद….हल्दी में रंग अनेक सामान है जो मिलावट का शिकार हो ही जाते है ….लोग समोशे को बनाने के लिए घटिया किस्म का आलू खरीदते है …..जबकि रेट पुरे वसूले जाते है ……..आज का दौर ऐसा दौर आगया है की जो जान बचानी है तो अपने घर पर ही जो खाना है तो बनाकर खालो …तब ही जान बच सकती है …….चीनी जो मीलो में बनती है उसमे गंधक की बोरिया खोली जाती है रस को साफ करने के लिए ….जिन टेंकरों में रस उबाला जाता है उन्हें तेजाब से साफ किया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक ही होता होगा ……खेतो में इतने हानिकारक रसायन प्रयोग में आने लगे है की परिदो की जान पर बन आई है … सायद इन खतरनाक रसायनो को पचाने में इन्शान ही सबसे आगे है तब ही तो झेल जाता है ……सेहत से खिलवाड़ करने वाली अनेक खाने पीने की चीजो पर सरकार प्रतिबंध भी लगाती है … जो सही बात है …. स्वागत योग्य बात है …..लेकिन सराब पर प्रतिबंध की बात कोई पार्टी नहीं करती सायद डर होगा की बोट ही न बिखर जाये ……अब तो बोट ही सराब के बाटने पर मिलते है ……पर क्या सरकार यु टर्न नहीं ले सकती ……यु टर्न लेने में तो सरकार माहिर होती है ……यु टर्न लेकर ही प्रतिबंध लागले सरकार सराब पर तो क्या बुराई है ……..सायद मै अंदर की बातो को नहीं समन्झता क्योकि मै तो अज्ञानी हु ………..जब किसी नशा करने वाले से कहता हु की ….नशा करना छोड़ दो नहीं तो बर्बाद हो जाओगे ….क्यों जीवन का नाश कर रहे हो ……..तो कभी कभी जबाब मिलता है …..की क्यों अज्ञानियों जैसी बाते करते हो …..सराब तो सोम रस है तूने कभी पी नहीं न इसलिए तू क्या जाने …….मेरे मन में ख्याल आता है की मै तो अज्ञानी ही भला हु ….. लेकिन एक बात मेरी आज तक समझ में नहीं आई ….. क्योकि मै तो अज्ञानी हु ….. की शराब में कौन सी ताकत छिपी हुई है …..कौन सा विटामिन है ……सराब में कौन सी रोग प्रतिरोधक अक्षमता है …..कौन सा सवास्थ्य लाभ सराब से होता है ….क्या आजतक की हमारी सरकारों को ये पता नहीं चला की शराब हानिकारक है …..जब अन्य खाने पीने की चीजो पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है तो सराब पर क्यों नहीं प्रतिबंध लगाया जा सकता या सरकारों की राजस्व को प्राप्त करने की महत्वकांक्षा सराब पर प्रतिबंध लगाने से सरकारों को रोकती है ……यदि सराब पर प्रतिबंध लगदिया जाता है तो ५० प्रतिशत अपराध स्वम् कम हो जायेगा एक समय था की एक मोहल्ले में एक सराबी होता था और आज घर घर में सराबी नजर आते है …….अब समय आ गया है की सरकारों को राजस्व को प्राप्त करने की महत्वकांक्षा छोड़कर मेगी की तर्ज सराब पर भी प्रतिबंध लगाये …. सभ्य समाज सरकार के साथ खड़ा होगा ……
रविंदर सिंह …..

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply