Menu
blogid : 19157 postid : 1389098

मार्च की इन तारीखों में भूलकर भी न खरीदें वाहन, सिर्फ 9 दिन खरीदारी के लिए शुभ

वाहन खरीदना हर किसी के लिए सपने के पूरा होने जैसा होता है। हर कोई अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से वाहन खरीदना चाहता है। लेकिन, कई बार वाहन खरीदने से फायदा होने की बजाय नुकसान होना शुरू हो जाता है। दुर्घटनाओं की वजह से आदमी कंगाली की ओर बढ़ने लगता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार कई बार इसका कारण सही ग्रह और नक्षत्र में वाहन खरीद नहीं करना होता है। इसलिए शुभ घड़ी में वाहन खरीदना ही उचित है। मार्च में वाहन खरीदने के लिए 9 दिन अति शुभ हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan26 Feb, 2020

 

 

 

 

वाहन खरीद के लिए नक्षत्र सही होना जरूरी
साल के 365 दिन हर कोई कुछ न कुछ खरीदारी करता रहता है। इस खरीदारी में वाहन क्रय करना बेहद महत्‍वपूर्ण होता है। हर कोई अपनी हैसियत, पसंद और जरूरत के हिसाब से वाहन खरीदता है। ज्‍यादातर युवा बाइक, स्‍कूटी और कामकाजी लोग कार, जबकि कारोबारी लोग माल ढुलाई और सप्‍लाई के लिए वाहन खरीदते हैं।

 

 

 

 

गृह नक्षत्रों की गणना
कई बार देखा गया है कि वाहन खरीदने के बाद से नुकसान शुरू हो जाता है। इनमें दुर्घटना, वाहन में खराबी जैसी परेशानियां शामिल हैं। इन समस्‍याओं से बचने के लिए ज्‍योतिष शास्‍त्र में वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन और घडि़यों के बारे में बताया गया है। गृह नक्षत्रों की गणना के हिसाब साल भर वाहन खरीदने के लिए अलग अलग दिन और तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों में वाहन खरीदने को उचित और फलदायक बताया गया है।

 

 

 

मार्च में 9 दिन खरीद के लिए शुभ
साल भर में धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना सर्वोत्‍तम माना गया है। लेकिन इस तिथि के अलावा भी साल भर में कई और तिथियां वाहन खरीद के लिए होती हैं। इस साल भी करीब 200 दिन वाहन खरीद के लिए अतिशुभ बताए गए हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार फरवरी महीने में वाहन खरहीद के लिए कुल 6 तिथियां ही शुभ रहीं। जबकि मार्च में 9 तिथियों को शुभ बताया गया है।

 

 

 

 

 

मार्च की 1 और 31 को न खरीदें वाहन
द्रिक पंचांग की गणनाओं के मुताबिक मार्च में वाहन खरीदने की इच्‍छा रखने वाले लोगों के लिए पहली और अंतिम तारीख बिल्‍कुल भी ठीक नहीं बताई गई है। 2,5,6,11,12,13,29 और 30 तारीख को किसी भी तरह के वाहन खरीद के लिए सर्वोत्‍तम बताया गया है। इन तारीखों के अलावा अन्‍य तारीख में वाहन खरीदना ठीक नहीं बताया गया है।…Next

 

 

 

 

Read More:

सबसे पहले कृष्‍ण ने खेली थी होली, जानिए फुलेरा दूज का महत्‍व

इन तारीखों पर विवाह का शुभ मुहूर्त, आज से ही शुरू करिए दांपत्‍य जीवन की तैयारी

जया एकादशी पर खत्‍म हुआ गंधर्व युगल का श्राप, इंद्र क्रोध और विष्‍णु रक्षा की कथा

श्रीकृष्‍ण की मौत के बाद उनकी 16000 रानियों का क्‍या हुआ, जानिए किसने किया कृष्‍ण का अंतिम संस्‍कार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh