आधुनिक परिवेश में लोग सफल होने के लिए बहुत सारी नीतियों और सूत्रों का अनुसरण करते हैं लेकिन कुछ पुराने विचारकों की बातें आज भी लोगों द्वारा मानी जाती है. चाणक्य आचार्य भी एक ऐसे ही महान कूटनीतिज्ञ माने जाते हैं जिनकी बातेंं आज भी मानी जाती है. चाणक्य ने जीवन में कभी न हार मानने के लिए 4 बातें बताई है.
आचार्य चाणक्य नीति: इनका भला करने पर मिल सकता है आपको पीड़ा
इन चीजों पर कभी न रखें पैर
चाणक्य ने कभी भी अग्नि, गुरू, ब्राह्मण, गौ, कुमारी कन्या, वृद्ध और बालक पर पैर न लगाने को कहा है. इन्हें पैर से छूने से आप पर बदकिस्मती का पहाड़ टूट सकता है.
ब्राह्मणों के पास ज्ञान और स्त्री के पास होती है सुदंरता की शक्ति
ब्राह्मणों के ज्ञान का कभी भी अनादर नहीं करना चाहिए और स्त्री की सुदंरता का कभी उपहास नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से हम ईश्वर का निरादर करते हैं.
चाणक्य ने बताया था किसी को भी हिप्नोटाइज करने का यह आसान तरीका, पढ़िए और लोगों को वश में कीजिए
मत करें सुंदर लड़की से विवाह
लोग आज के समय में सबसे पहले किसी स्त्री की सुदंरता देखते हैं और 90% लोग सुदंरता देखकर ही विवाह करते हैं. लेकिन चाणक्य कहते हैं कि ऐसी स्त्री जो केवल सुदंर हो वो बुद्धिमान भी होगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता है इसलिए शादी हमेशा अच्छे विचारों की कन्या से करें न कि सुंदर लड़की से.
इस काम को करने से मिलेगी हमेशा असफलता
किसी भी काम को बिना सोचे-समझे करने से असफलता ही आपके हाथ लगेगी. इसलिए किसी भी काम को करने से पहले एक बार मन में ‘क्यों, क्या, कैसे’ से जुड़े हुए सवाल स्वयंं से जरूर पूछें…Next
Read more
चाणक्य के बताए इन तरीकों से कीजिए बच्चों का लालन-पालन
चाणक्य नीति : जीवन की इन 6 परिस्थितियों में साथ देने वाला मनुष्य है सच्चा मित्र
अपना काम करवाने के लिए इस तरह आजमाएं चाणक्य की साम, दाम, दंड और भेद की नीति
Read Comments