चंद्रगुप्त मौर्य को चक्रवर्ती सम्राट बनाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियों ने भारत के इतिहास को बदलकर रखने में बहुत बड़ी भूमिका अदा की. अर्थशास्त्र और राजनीति के महान ज्ञाता रहे आचार्य चाणक्य के सिद्धांतों को आधुनिक युग में भी स्वीकार किया गया है. चाणक्य ने स्त्रियों के बारे में काफी बातें बताई है.
1. कौन होती है अच्छी पत्नी
चाणक्य की माने तो अच्छी पत्नी वो है, जो मन से पवित्र हो और अपने पति से ही प्यार करे. साथ ही पतिव्रता होने का पालन करे. चाणक्य की राय में जिस पत्नी को पति से प्यार हो, जो अपने पति से सत्य बोले उस स्त्री के साथ रहकर किसी भी पुरूष का जीवन सफल हो जाता है.
2. कब होती है पत्नी की परिक्षा
चाणक्य के विचार में जब आप अपने सबसे भरोसेमंद व्यक्ति को किसी खास काम के लिए भेजते हैं तो उस समय उसकी नियत का पता चलता है और सुख,दुख में दोस्तों की पहचान होती है. वहीं जब आपके पास धन,यश ना हो तो पत्नी की परिक्षा होती है.
3. पत्नी का बलिदान भी करना चाहिए
चाणक्य ने अपने श्लोक में ये कहा कि जब आप पर भारी संकट आए तो अपने धन को बचाएं. साथ ही अपनी पत्नी को भी बचाएं लेकिन जब बात आत्मसम्मान की आती है तो ऐसे में धन और पत्नी का बलिदान भी करना चाहिए हिचकना नहीं चाहिए.
Read: चाणक्य नीति : इन 4 रहस्यों को जानकर संसार की किसी भी चीज को पा सकते हैं आप
4. ऐसी स्त्री के साथ नहीं रहे
चाणक्य की राय में अगर आप किसी मूर्ख बालक को पढ़ा रहे है तो आप खुद मूर्ख हैं साथ ही अगर आप किसी दुष्ट स्त्री के साथ जीवन बिता रहे हैं तो आप भी दुखी हो जाते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए.
5. ऐसी स्त्री घर को सुखी नहीं रखती
चाणक्य के अनुसार एक गलत राजा कभी अपनी प्रजा को सुख नहीं देता वहीं एक दुष्ट पत्नी अपने पति को कभी सुख और शांति नहीं दे सकती है ऐसे घर में सुख का वास नहीं होता है.
6. ऐसी स्त्री करती है घर की रक्षा
चाणक्य के विचार से अगर आप के जीवन में एक अच्छी महिला रहती है तो आपके घर की रक्षा हमेशा होगी. जैसे धन से धर्म की रक्षा होती है. साथ ही चाणक्य के अनुसार एक पति को अपनी ही पत्नी से संतोष कर लेना चाहिए. चाहे वह रूपवती हो अथवा साधारण, वह सुशिक्षित हो अथवा निरक्षर उसकी पत्नी है यही बड़ी बात है…Next
Read More:
चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे मनुष्यों के लिए अभिशाप है युवती का साथ
चाणक्य नीति: अपने इस शक्ति के दम पर स्त्री, ब्राह्मण और राजा करा लेते हैं अपना सारा काम
चाणक्य नीति: यदि जीवन में नहीं अपनाई ये 5 बातें तो आ सकता है बुरा समय
Read Comments