Menu
blogid : 19157 postid : 1388673

संतान को सफल और धनवान बनाने के लिए करें देवी देवसेना की आराधना, 4 दिन तक चलती है विशेष पूजा

संतान के सुख और सुरक्षा के लिए प्रत्‍येक माता पिता हर संभव कोशिश करता है। बावजूद, उनके बच्‍चों को बीमारियों, दुश्‍मनों और दुर्घटनाओं से बचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्‍चे का बाल भी बांका न हो तो माता देवसेना की पूजा करनी चाहिए। माता देवसेना ही छठ मैया का दूसरा स्‍वरूप हैं। इनकी पूजा से संतान के लिए आने वाले सभी दुखों और दुर्घटनाओं का नाश हो जाता है। इस बार छठ मैया की पूजा का मुहूर्त 31 अक्‍टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलने वाला है, जबकि 3 नवंबर को सूर्योदय के बाद पारण से यह पूजा पूरी होती है। मान्‍यता है कि छठ मैया की पूजा से निसंतान दंपतियों की गोद भर जाती है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan29 Oct, 2019

 

 

 

 

 

 

माता देवसेना करती हैं बच्‍चों की सुरक्षा
ज्‍योतिषाचार्य पंडित गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार बृह्मवैवर्त पुराण में बताया गया है कि सृष्टि की अधिष्‍ठात्री प्रकृति देव के छठे अंश को देवसेना माना गया है। देवी का छठा अंश होने के चलते इन्‍हें छठ मैया के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि के सूर्योदय तक छठ पूजा का का विधान है। इस दिन सूर्य और छठ मैया की पूजा की जाती है। छठ मैया की पूजा से संतान की प्राप्ति, संतान की रक्षा और दुर्घटना का नाश हो जाता है।

 

 

Image result for surya dev jagran

 

 

सूर्य देव की बहन हैं छठ मैया
ऐसी मान्‍यता है कि छठ मैया भगवान सूर्य देव की बहन हैं। चूंकि सूर्य देव तेजस्‍वी और महाज्ञानी हैं इसलिए छठ मैया की पूजा से निसंतान दंपतियों को तेजस्‍वी संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा बच्‍चों की बुद्धि का विकास तीव्र गति से होता है। माना जाता है कि छठ मैया की पूजा से सूर्य देव प्रसन्‍न होते हैं और वह पूजा करने वाली महिलाओं को आशीर्वाद देकर उनके बच्‍चों के दुखों का नाश कर देते हैं।

 

 

 

 

नहाय खाय से व्रत शुरू और पारण से समापन
चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व को मुख्‍य रूप से चार हिस्‍सों में बांटा गया है। इस पर्व के पहले दिन नहाय खाय विधि की जाती है। यह विधि कार्तिक माह की शुक्‍ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को संपन्‍न किया जाता है। दूसरे दिन खरना और लोहंडा विधि को पूर्ण किया जाता है। जोकि इस बार 1 नवंबर को पूर्ण की जाएगी। तीसरे दिन सायंकाल को माताएं सूर्य देव को अर्घ्‍य दिया जाता है। इसी दिन को छठ पूजा का मुख्य दिन भी कहा जाता है। चौथे दिन ऊषा अर्घ्‍य और पारण के साथ इस पर्व का समापन होता है।

 

 

 

 

निसंतान महिलाओं के लिए वरदान है व्रत
छठ पूजा के दौरान महिलाएं छठ मैया को प्रसन्‍न करने के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन पुरुषों के व्रत रखने पर मनाही नहीं है, लेकिन व्रत के कठिन नियमों के चलते वह बाध्‍य नहीं हैं। ऐसी मान्‍यता है कि छठ पूजा पूर्ण करने पर छठ मैया व्रत रखने वाली महिला को आशीर्वाद देती हैं कि उसकी संतान को कष्‍टों से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा उसे दीर्घायु होने का वरदान भी मिल जाता है। यह व्रत निसंतान महिलाओं के बहुत महत्‍वपूर्ण बताया गया है।…Next

 

 

Read More: चंबा के मंदिर में लगती है यमराज की कचहरी, नर्क और स्‍वर्ग जाने का यहीं होता है फैसला 

यमराज के बहनोई के पास है पूरे संसार के मनुष्‍यों की कुंडली, चित्रगुप्‍त की पूजा से दूर होते हैं पाप

अल्‍प मृत्‍यु से बचने के लिए बहन से लगवाएं तिलक, यमराज से जुड़ी है ये खास परंपरा और 4 नियम

चित्रगुप्‍त पूजा का आज है विशेष योग, जानिए शुभ मुहूर्त, विधि, नियम और कथा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh