भगवार धनवंतरि को समर्पित पर्व धनतेरस के मौके पर वस्तुओं को खरीदने और नए कार्य की शुरुआत करने को अति शुभ भी माना जाता है। इस दिन स्वर्ण, रजत के आभूषणों के साथ बर्तन और वाहनों को खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन इन वस्तुओं की खरीदारी से घर में संपन्नता और खुशहाली का वास होता है। खरीदारी के अलावा इस दिन विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार की शुरुआत करना भी अति शुभकारी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान कुबेर, धनवंतरि और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद वाले इस दिन व्यापार शुरू करने से अपार सफलता मिलती है जो आपको मालामाल बना देती है।
मैनुफैक्चरिंग की शुरुआत अति शुभ
धनतेरस के दिन खरीदारी के अलावा बिजनेस की शुरुआत करने को अति शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन फैक्ट्री की नींव रखने और प्रोडक्शन की शुरुआत करने को अति शुभ बताया गया है। इस दिन मैनुफैक्चरिंग से जुड़े व्यापार करने को अति शुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन किसी भी दुकान, स्टोर का शुभारंभ भी शुभकारी माना गया है।
दवा कंपनी या दवा स्टार
भगवान धनवंतरि को स्वास्थ्य का देवता कहा जाता है। वह देवताओं के चिकित्सक भी हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि स्वर्ग लोक से निकलकर धरती का भ्रमण करते हैं। इस दौरान वह अपने भक्तों के घरों, दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में प्रवेश करते हैं। इसीलिए धनतेरस पर दवा कंपनी या फिर दवा स्टोर या दवा से जुड़ा कोई भी काम करने को शुभकारी माना गया है।
ज्वैलरी शॉप या ब्यूटी प्रोडक्ट्स
धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की पूजा का विधान है। यह तीनों देवता धन, संपदा और खुशहाली का वरदान अपने भक्तों को देते हैं। मान्यता है कि इस दिन ज्वैलरी शॉप और ब्यूटी प्रोडक्स से जुड़ा व्यापार और स्टोर शुरू करने पर इन तीनों देवताओं का वरदान हासिल होता है। धनतेरस पर ज्वैलरी और व्यूटी प्रोडक्ट्स व्यापार में अपार सफलता के योग बनते हैं।
पारंपरिक वस्त्र और गारमेंट्स के व्यापार का योग
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के योग में धनतेरस पर्व की शुरुआत होती है। इस योग को अति शुभ माना गया है। इस दिन पारंपरिक वस्त्र और मॉडर्न गारमेंट्स का बिजनेस शुरू करने का भी योग बनता है। ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि धनतेरस के दिन नए कार्य, व्यापार की शुरूआत करने के अद्भुद संयोग बनते हैं। मुहूर्त-चिन्तामणि में बताया गया है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी धनतेरस के दिन व्यापार शुरू करना अति शुभ रहता है।…Next
Read More: अहोई अष्टमी व्रत के दौरान इन चार बातों का ध्यान रखना जरूरी, भारी पड़ सकता है नजरअंदाज करना
Read Comments