Menu
blogid : 19157 postid : 1388180

महाभारत की इन 10 जगहों को कलियुग में इन नए नामों से जानते हैं हम

महाभारत हमेशा से रहस्य से भरी कहानियों और पात्रों के लिए लोकप्रिय रही है। इसमें वर्णित न जाने कितनी ही ऐसी कहानियां हैं जिससे हमें कुछ न कुछ सीखने को अवश्य मिलता है। देखा जाए, तो महाभारत से जुड़ी हुई जगहों और पात्रों को आज भी याद किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाभारत काल से जुड़ी हुई जगहों के आज क्या हालात हैं। आइए, हम आपको बताते हैं आज इन जगहों को किन नामों से पुकारा जाता है-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal10 Jul, 2019

 

uttarkhand

 

हस्त‌िनापुर

महाभारत में सबसे ज्यादा महत्व हस्त‌िनापुर को द‌िया गया है क्योंक‌ि पूरी कहानी हस्त‌िनापुर के इर्दग‌िर्द ही घूमती है। हस्त‌िनापुर के ल‌िए ही महाभारत का युद्ध हुआ था। यह स्‍थान वर्तमान में मेरठ शहर के पास है।

 

hastinapur

तक्षशीला

तक्षशीला जो महाभारत काल में गंधार प्रदेश राजधानी थी। कौरवों की माता गंधारी गंधार के राजा शुबल की पुत्री थी। कथा है क‌ि यहीं पांडवों के वंशज जनमेजय ने अपने प‌िता परीक्ष‌ित की सांप काटने से मृत्यु के बाद क्रोध‌ित होकर सर्पयज्ञ का आयोजन क‌िया था, ज‌िसमें हजारों नाग जलकर भष्म हो गए थे। ये जगह आज पाकिस्तान के रावलपिंंडी में है।

 

takshila

 

उज्‍जान‌िक

महाभारत में ज‌िस उज्‍जान‌िक नामक स्‍थान का ज‌िक्र क‌िया गया है, वह वर्तमान काशीपुर है जो उत्तराखंड में स्‍थ‌ित है। यहां पर गुरु द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों को श‌िक्षा द‌िया था। यहां स्‍थ‌ित द्रोणसागर झील के बारे में कहा जाता है क‌ि पांडवों ने गुरु दक्ष‌िणा के तौर पर इस झील का न‌िर्माण क‌िया था।

 

ujjanak

वारणावर्त

महाभारत में वारणावर्त का ज‌िक्र क‌िया गया है। यह वही स्‍थान है जहां कौरवों ने लाक्षागृह में पांडवों को जलाकर मारने का प्रयास क‌िया था। यह लाक्षागृह बागपत में स्‍थ‌ित है।

varnavarth

पांचाल

ह‌िमालय और चंबा नदी के मध्य के क्षेत्रों में बसा था पांचाल राज्य. महाभारत में ज‌िक्र आया है ‌क‌ि पांचाल नरेश द्रुपद की पुत्री द्रौपदी से पांडवों का व‌िवाह हुआ था।

 

panchal

 

इंद्रप्रस्‍थ और खांडवप्रस्‍थ

महाभारत में ज‌िस इंद्रप्रस्‍थ और खांडवप्रस्‍थ का ज‌िक्र क‌िया है वह वर्तमान में भारत राजधानी द‌िल्ली है।

 

indraprastha

वृंदावन

महाभारत काल का वृंदावन आज भी इसी नाम से जाना जाता है। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश में स्‍थ‌ित है। यहां श्रीकृष्‍ण रास रचाया था।

 

vrindavan

 

भागलपुर

ब‌िहार का भागलपुर और उत्तर प्रदेश के गोंडा को लेकर यह मतभेद है। उन द‌िनों यह अंग प्रदेश था जहां के राजा कर्ण थे।

 

bhagalpur

मथुरा

महाभारत में कंश की नगरी मथुरा का ज‌िक्र क‌िया गया है। यहीं पर भगवान श्री कृष्‍ण का जन्म हुआ था। उनके जन्मभूम‌ि में आज भी श्रद्धालु दर्शन के ल‌िए आते हैं…Next

 

mathura

 

 

Read more

महाभारत में शकुनि के अलावा थे एक और मामा, दुर्योधन को दिया था ये वरदान

आज भी मृत्यु के लिए भटक रहा है महाभारत का एक योद्धा

क्यों चुना गया कुरुक्षेत्र की भूमि को महाभारत युद्ध के लिए

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh